एक्सप्लोरर

Ishq Vishk Rebound: 'कभी खुशी कभी गम' का क्‍यूट बच्‍चा बना हीरो, कहा- सच होते हैं सपने

Ishq Vishk Rebound: फिल्‍मी गलियारों में जिब्रान खान इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्‍योंकि अब वह क्‍यूट बच्‍चे से हैंडसम हंक बन बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं.

Ishq Vishk Rebound: फिल्‍म इंडस्‍ट्री में पहचान बनाना और सपनों को मंजिल तक पहुंचाना बहुतों के लिए आसान नहीं है. कई ऐसे चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट हैं,  जो अपनी क्‍यूट एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहें, मगर बाद में कहीं गुम हो गए. हालांकि जिब्रान खान के साथ ऐसा नहीं हुआ. अब आप सोच रहे होंगे कि ये जिब्रान कौन हैं तो चलिए हम आपको थोड़ा पीछे यादों में ले चलते हैं. शाहरुख खान और काजोल स्‍टारर सुपरहिट फिल्‍म ‘कभी खुशी कभी गम’ को कौन भुला सकता है. इस फिल्‍म में एक क्‍यूट बच्‍चे ने दोनों के बेटे का किरदार निभाया था. वही क्‍यूट बच्‍चा जिब्रान खान हैं,  जिन्‍होंने ‘‍कभी खुशी कभी गम’ जैसी मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में कृष जैसे छोटे रोल में भी दर्शकों का ध्‍यान अपनी तरफ खिंचने में कामयाब रहे थे.

क्‍यूट बच्‍चा बन गया है हैंडसम हंक
फिल्‍मी गलियारों में जिब्रान इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्‍योंकि अब वह क्‍यूट बच्‍चे से हैंडसम हंक बन बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. वो भी शाहिद कपूर और अमृता राव स्‍टारर सुपरहिट फिल्‍म ‘इश्‍क विश्‍क’ के सीक्‍वल से. इस रोमांटिक फिल्‍म को दर्शकों को खास तौर से उस वक्‍त के यंग जेनरेशन का भरपूर प्‍यार मिला था. 

Ishq Vishk Rebound: 'कभी खुशी कभी गम' का क्‍यूट बच्‍चा बना हीरो, कहा- सच होते हैं सपने

‘इश्‍क विश्‍क रिबाउंड’ से कर रहे डेब्‍यू
जिब्रान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ‘इश्‍क विश्‍क रिबाउंड’ को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है,  जिसमें सभी कलाकारों का फर्स्‍ट लुक भी सामने आया है. जिब्रान के लिए यह सपने सच होने जैसा है. उन्‍होंने इस पोस्‍ट के साथ लिखा है कि सपने सच होते हैं. साथ ही हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है. 

बता दें कि ‘इश्‍क-विश्‍क’ के सीक्‍वल से जाने माने फिल्‍म निर्माता राजेश रोशन की बेटी और अभिनेता ऋतिक रोशन की कजिन सिस्‍टर पश्‍मीना रोशन भी डेब्‍यू कर रही हैं. इसमें रोहित सराफ भी होंगे, जो डियर जिंदगी, मिसमैच्ड, द स्काई इज पिंक और लूडो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. 

फिरोज खान के बेटे हैं जिब्रान खान
जिब्रान खान मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं. हालांकि वह अपने पिता का नाम काम के लिए इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते हैं. वह खुद इस बात को स्‍वीकार कर चुके हैं. वह अपने पिता से काम दिलाने के लिए कभी नहीं कहते हैं. वह अपने दम पर नाम कमाना चाहते हैं. जिब्रान ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्‍टारर फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ में बतौर असिस्‍टेंट काम किया है. उन्‍होंने कई फिल्‍मों के लिए ऑडिशन दिए. अब जाकर ‘इश्‍क विश्‍क रिबाउंड’ से उनका सपना सच होने जा रहा है. बतौर हीरो वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. इस फिल्‍म का काम शुरू हो गया है और यह अगले साल रिलीज होगी. 

य‍ह भी पढ़ें:

एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड संग नजर आए ऋतिक रोशन, सुजैन के लिए कही बड़ी बात

जान्हवी कपूर ने पूरा किया वरुण धवन का 'नाच पंजाबन चैलेंज', सुपर मार्केट में लगाए ठुमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget