एक्सप्लोरर

‘मिशन मंगल’ को कड़ी टक्कर दे रही है जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’, दूसरे वीकेंड पर हुई धमाकेदार कमाई

जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' ने पहले हफ्ते (8 दिन के) में 64.84 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. जबकि दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर फिल्म ने 17.94 करोड़ रुपए की कमाई की है.

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘बाटला हाउस’ सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रही है. फिल्म को बीते रोज़ रविवार की छुट्टी का बड़ा फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस से 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली. अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है बावजूद इसके 'बाटला हाउस' अपनी पकड़ बनाए हुए है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक बाटला हाउस की कुल कमाई 83.78 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. इसने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 4.15 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. बाद में शनिवार को इसकी कमाई में और भी बढ़ोतरी देखी गई और फिल्म ने सिनेमाघरों से 6.58 करोड़ रुपए बटोर लिए. अब रविवार को भी इस फिल्म ने 7.21 करोड़ रुपए का दमदार कारोबार किया है.

 

'बाटला हाउस' ने पहले हफ्ते (8 दिन के) में 64.84 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. जबकि दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर फिल्म ने 17.94 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म इतनी कमाई के साथ हिट की श्रेणी में आ गई है.

 

'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम डीसीपी संजीव कुमार यादव के किरदार में नजर आए रहे हैं, जिन्होंने साल 2008 में नई दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में हुए एनकाउंटर का नेतृत्व किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 2750 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

आपको बता दें कि ‘बाटला हाउस’ में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर, राजेश शर्मा और रवि किशन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. फिल्म को जॉन अब्राहम, दिव्या कुमार खोसला, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर
'देवी शक्ति' इवेंट में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी संग किया गरबा, वीडियो वायरल
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget