एक्सप्लोरर

मजेदार थी आयुष्मान संग जितेंद्र की पहली मुलाकात, सेक्सुअलिटी को लेकर हुई थी ये बातें

एक्टर जितेंद्र कुमार जल्द ही फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. हाल ही में उन्होंने आयुष्मान संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है.

एक्टर जितेंद्र कुमार जल्द ही फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म में आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर जितेंद्र ने अपने अनुभव शेयर किए हैं.

हाल ही में जितेंद्र ने आयुष्मान संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया. जितेंद्र ने कहा, "मैं आयुष्मान से साल 2009 में मिला था जब मैं आईआईटी खड़गपुर का एक छात्र था. वह एमटीवी की ओर से एक फेस्ट के चलते वहां गए थे. इस फेस्ट का नाम 'स्प्रिंगफेस्ट' था और हम रोडीज के बहुत बड़े प्रशंसक थे. हमने इस दिन आयुष्मान संग मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाई."

जितेंद्र ने आगे कहा, "वह कॉलेज में हमारा पहला साल था. हम उनके कमरे को ढूंढ़ते हुए वहां तक गए और उन्होंने हम सभी का खुलकर स्वागत किया." इसके बाद जितेंद्र ने कहा, "उन्होंने हमारे संग अपने अनुभव साझा किए और अपने कॉलेज के दिनों की बातें कीं. संयोगवश उस वक्त हमने समलैंगिकता के बारे में भी बात की, हम नहीं जानते थे कि दस साल बाद हम साथ में किसी फिल्म में काम करेंगे."

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कहानी एक समलैंगिक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. हितेश केवल्या ने इसे लिखा और निर्देशित किया है. आनंद एल राय के यलो प्रोड्क्शंस और भूषण कुमार के टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से इसका निर्माण किया है. यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म में नीना गुप्ता, गजराज राव और मानवी गागरू भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget