एक्सप्लोरर

'माफीनामा' पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद 'दंगल गर्ल' जायरा के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करने पर 'दंगल' फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने फेसबुक पर माफी मांगी है. जायरा ने 'दंगल' में गीता फोगट के बचपन का किरदार निभाया था. उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस मुलाकात पर सफाई दी है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले जायरा ने महबूबा से मुलाकात की थी. और इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह की धमकियां मिलने लगी. कुछ से तो जान से मारने तक की धमकी मिलने लगी. इसके बाद जायरा ने फेसबुक और ट्विटर पर माफी मांगी. हालांकि माफी मांगने के 3 घंटे बाद ही जायरा ने सोशल मीडिया से माफीनामा वाला अपना पोस्ट विवाद बढ़ने के बाद हटा लिया है.

अब इस पूरे मामले पर लेखक जावेद अख्तर ने भी ट्विटर के अपने विचार शेयर किए हैं. जावेद अख्तर ने लिखा, 'जो लोग चिल्ला-चिल्लाकर आजादी की बात करते हैं वो दूसरों को थोड़ी सी भी आजादी नहीं देते. जायरा को सफलता के बाद माफी मांगनी पड़ रही है.'

आपको बता दें कि जायरा ने फेसबुक/ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने माफीनामे में लिखा था, 'यह एक खुली माफी है. मैं जानती हूं कि हाल में मैं जिनसे मिला हूं लोगों को इसका बुरा लगा है. मैं उन सभी से माफी मांगती हूं जिन्हें अनजाने में मैंने दुख पहुंचाया है. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं उनके जज्बातों को समझती हूं खासतौर से पिछले 6 महीने में जो हुआ है. लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि लोग यह भी समझेंगे कि कई बार परिस्थितियों के आगे किसी की नहीं चलती है.' माफीनामा' पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद 'दंगल गर्ल' जायरा के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर जायरा ने आगे लिखा, 'मैं आशा करती हूं कि लोग यह ध्यान में रखेंगे कि मैं अभी सिर्फ 16 साल की हूं और इसे समझते हुए मेरे साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे. मैंने जो किया उसके लिए मैं माफी मांगती हूं क्योंकि यह जानबूझकर लिया गया फैसला नहीं था. मैं उम्मीद करती हूं कि लोग मुझे माफ कर सकेंगे.'

अपने माफीनामे में जायरा ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें कश्मीरी लोग रोल मॉडल ना समझें. जायरा के मुताबिक इतिहास में कई रोल मॉडल हैं और मुझे रोल मॉडल की तरह पेश करना उनकी बेइज्जती होगी. जायरा ने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट किया है कि वह किसी तरह का नया बहस नहीं शुरु करना चाहती हैं. जायरा ने यह भी लिखा कि जो वह जो कर रही हैं उसपर उन्हें गर्व है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विद्या बालन को साउथ में क्यों कहा जाता था 'मनहूस'? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
विद्या बालन को साउथ में क्यों कहा जाता था 'मनहूस'? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget