एक्सप्लोरर

न बड़े बजट वाली रॉयल शादी, न भारी भरकम डिजायनर लहंगा, जानिए कैसी शादी करना चाहती हैं श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर?

बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की लाडली जाह्नवी कपूर ने खुद की शादी का अनोखा सपना देखा है. उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड की दूसरी शादियों की तरह कोई बिग बजट शादी नहीं करना चाहती

ना प्रियंका-निक की तरह राजस्थान के रॉयल पैलेस में शाही शादी, न विराट-अनुष्का की तरह इटली की खूबसूरत वादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग और न ही दीपिका-रणबीर की तरह दिल्ली से मुंबई तक कई रिसेप्शन पार्टियां. श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर ऐसा प्लान बनाया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
न बड़े बजट वाली रॉयल शादी, न भारी भरकम डिजायनर लहंगा, जानिए कैसी शादी करना चाहती हैं श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर?

जाह्नवी ने देखा शादी का अनोखा सपना

बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री में आए अभी तीन साल ही हुए हैं. लेकिन अब वो हिन्दी सिनेमा का एक चर्चित चेहरा बन चुकी है. धड़क, रूही और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्में करके उन्होंने दिखा दिया कि उनके अंदर अभिनय की कितनी क्षमता है. हर फिल्म के साथ उनकी एक्टिंग में निखार आ रहा है. जाह्नवी कपूर के करियर की ये तो बस शुरुआत है लेकिन उन्होंने अपनी शादी को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर ली है. पीकॉक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो अपनी कैसी शादी चाहती हैं.

मेंहदी-संगीत सेरेमनी होगी बेहद खास

जाह्नवी ने अपना पूरा वेडिंग प्लान तैयार कर रखा है. इंटरव्यू में जब उनसे बैचलर पार्टी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो ये पार्टी कैप्री में एक यॉट पर करना चाहेंगी. वो अपनी शादी की सारी रस्में तिरुपति में करना चाहती हैं और जहां तक मेंहदी और संगीत सेरेमनी का सवाल है तो ये फंक्शन वो मलयापुर में श्रीदेवी के पैतृक घर में करना चाहती हैं. जब उनसे रिसेप्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘क्या ये जरूरी होता है’. जाह्नवी अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजायन किया कोई हेवी लहंगा पहनने के बजाय कांजीवरम या पट्टू पावडाई साड़ी पहनना पसंद करेंगी.
न बड़े बजट वाली रॉयल शादी, न भारी भरकम डिजायनर लहंगा, जानिए कैसी शादी करना चाहती हैं श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर?

मोगरा के फूलों से होगी सजावट

जाह्नवी से जब शादी की थीम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने भी अपनी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पसंद के फूलों का जिक्र किया. जाह्नवी ने कहा कि शादी की सजावट मोगरा के फूलों और मोमबत्तियों से की जानी चाहिए. शादी का पूरा फंक्शन दो दिन में ही खत्म होना चाहिए. उनकी शादी की सारी तैयारियां उनकी बहन अंशुला देखेंगी. अगर पापा बोनी कपूर और खुशी इमोशनल हुए तो वो उन्हें संभाल सकती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में पहले उनके साथ कार्तिक आर्यन काम कर रहे थे लेकिन बाद में करण ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

ये भी पढ़ें- 

Gauri Khan ने इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर को किया डिजाइन, देखें तस्वीरें

bhumika Chawla से लेकर Ankita Lokhande तक, जानिए क्यों इन सितारों ने ठुकराया बिग बॉस 15 का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget