इंस्टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीज के फॉलोअर्स पहुंचे 30 मिलियन के पार, फैंस के लिए लिखा खास मैसेज
जैकलीन फर्नांडीज के चाहने वालों की संख्या लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ रही है. इंस्टाग्राम पर तो उनके फॉलोइर्स की संख्या 30 मिलियन तक पहुंच गई है. इस मौके पर उन्होंने बेहद खास संदेश पोस्ट किया है.

जैकलीन फर्नांडीज सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और खासतौर पर अगर इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके पोस्ट फैंस को खूब पसंद आते हैं. जैकलीन फर्नांडीज के चाहने वालों की संख्या लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ रही है. इंस्टाग्राम पर तो उनके फॉलोइर्स की संख्या 30 मिलियन तक पहुंच गई है.
इस बात की खुशी उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की. उन्होंने दो बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन लिखा. उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ''क्या हम एक पल ठहर कर इस बात की खुशी मना सकते हैं कि अब हमारा परिवार कितना बड़ा हो गया है. आप सभी का बहुत शुक्रिया, मेरे साथ मेरे इस सफर में साथ आने का. सभी अप्स एंड डाउन्स मेरे साथ रहने के लिए खासतौर पर बुरे दौर में.''

इस खास मौके पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी जैकलीन को ढेर सारी शुभकमानाएं दीं. इस खास मौके पर जैकलीन ने निजीतौर पर कई फैंस के कमेंट्स का रिप्लाई भी दिए. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, फराह खान और डायना पेंटी जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है.
वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन बहुत जल्द "मिसेज सीरियल किलर" के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं. इन दिनों वो अपनी इसी सीरीज के किरदार की तैयारियों में व्यस्त हैं. साथ ही वो अपनी आगामी फिल्म 'किक 2' में एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित फ़िल्म "किक 2" क्रिसमस 2019 पर रिलीज़ होगी.
Source: IOCL
























