एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स पर पिता जैकी श्रॉफ बोले- फिक्रमंद रहता हूं, मगर आश्वस्त भी

जैकी श्रॉफ ने कहा, "आज की तकनीक हमारे समय से ज्यादा उन्नत है.. ऊंचाई से कूदने पर तारों से बांधने के बावजूद खतरा रहता है, क्योंकि ऊंचाई से जमीन की वस्तुएं बहुत छोटी दिखती हैं."

मुंबई: दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने एक्शन हीरो बेटे टाइगर श्रॉफ के खतरनाक सीन्स करने पर चिंतित हो जाते हैं, लेकिन वह कहते हैं कि वे उनकी प्रतिभा को लेकर आश्वस्त हैं. 'हीरोपंती', 'बागी', 'मुन्ना माइकल' और 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ ने बेहद शानदार एक्शन सीन्स किए हैं, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई.

बता दें कि टाइगर ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. जैकी ने कहा, "वह बचपन से मार्शल आर्ट कर रहा है, इसलिए उसके पास पर्याप्त आत्मविश्वास है. वह सभी वरिष्ठ एक्शन कोरियोग्राफरों के साथ काम करता है."

उन्होंने कहा, "आज की तकनीक हमारे समय से ज्यादा उन्नत है.. ऊंचाई से कूदने पर तारों से बांधने के बावजूद खतरा रहता है, क्योंकि ऊंचाई से जमीन की वस्तुएं बहुत छोटी दिखती हैं."

61 साल के जैकी श्रॉफ ने गर्व से कहा, "मैं जानता हूं कि एक सकारात्मक ऊर्जा है, जो मेरे बेटे की रक्षा करेगी.” जैकी ने अपना फिल्मी सफर साल 1982 में शुरू किया था और उन्हें 'परिंदा', 'खलनायक', 'रंगीला', '1942: अ लव स्टोरी' और 'देवदास' में अभिनय के लिए जाना जाता है.

जैकी श्रॉफ ने कहा कि वास्तव में उनकी पीढ़ी ने तकनीक के कारण सिनेमा के बदलते स्वरूप को देखा है. उन्होंने कहा, "आज कलाकारों और फिल्म के अन्य सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है. तब हम लोग भी फिक्र करते थे, लेकिन जब हमें किसी चीज की जरूरत होती थी तभी हमें वो चीज मिलती थी. आज आपको हर फिल्म के सेट पर एम्बुलेंस मिलेगी, पहले यह इतना व्यवस्थित नहीं था."

जैकी ने विधु विनोद चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, सुभाष घई, राम गोपाल वर्मा और दिवंगत ऋतुपर्णा घोष जैसे दिग्गज फिल्मकारों के साथ काम किया है.

इतने सालों तक सक्रिय रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे अंदर सीखने की ललक है. मैं लोगों से संबंध नहीं तोड़ता.. मैं एक बच्चे से भी उतना जुड़ जाता हूं, जितना युवाओं से."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
The Odyssey Box Office Day 3: 'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 60 करोड के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 50 करोड के हुई पार, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget