एक्सप्लोरर

मलाइका ने तस्वीर शेयर कर दुनिया के सामने अपने रिश्ते को किया कुबूल, लिखा-‘हैप्पी बर्थडे मेरे अर्जुन कपूर’

मलाइका अरोड़ा इस वक्त अर्जुन कपूर के साथ उनका जन्मदिन मनाने न्यूयॉर्क गई हुई हैं. उन्होंने पहली दफा आधिकारिक तौर पर अर्जुन को डेट करने की बात कुबूल की है.

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अर्जुन कपूर के 34वें जन्मदिन पर उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ अपने रिश्तो को जगजाहिर कर दिया. इससे पहले अर्जुन कई मौके पर मलाइका से अपने रिश्ते की बात कुबूल कर चुके थे, लेकिन मलाइका ने अब तक उनसे अपने अफेयर की बात को कभी सार्वजनित तौर पर कुबूल नहीं किया था.

मलाइका ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अर्जुन के हाथों में हाथ डाले नज़र आ रही हैं. इस दौरान अर्जुन की निगाहें उन पर ही हैं. सूरज की रोशनी में ली गई मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीर उनकी मुहब्बत को और रोशन कर रही है. इस तस्वीर के साथ अब मलाइका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कुबूल कर लिया है.

तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “मेरे पागल, मजाकिया और अद्भुत अर्जुन कपूर तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्यार और खुशियां हमेशा के लिए.”

View this post on Instagram
 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका इस वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं. दोनों सितारे दो रोज़ पहले ही बर्थडे मनाने देश से बाहर गए थे. बाद में मलाइका ने इंस्टा स्टोरी के ज़रिए इस बात की तस्दीक की थी कि वो न्यूयॉर्क में हैं.

गौरतलब है कि अरबाज़ खान से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन कई मौके पर एक साथ देखे जाते रहे हैं. पिछले कुछ समय से दोनों को बर्थडे पार्टीज़, डिनर से लेकर लंच तक पर देखा गया. हाल ही में आई अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ की स्क्रीनिंग के मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ पहुंचे थे. बाद में प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने भी बिना मलाइका का नाम लिए उनके साथ रिश्ते में होने की बात मानी थी. हालांकि उन्होंने उस दौरान चल रही शादी की अफवाहों को गलत बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1942: ए लव स्टोरी' होगी री-रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा अनिल कपूर और मनीषा कोइराला का रोमांस
'1942: ए लव स्टोरी' होगी री-रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा अनिल कपूर और मनीषा कोइराला का रोमांस
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा
123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget