एक्सप्लोरर

'कई ऑडिशन दिए-रिजेक्ट हुआ, स्टारकिड होने का नहीं मिला फायदा', नेपोटिज्म पर बोले इरफान खान के बेटे Babil Khan

Qala Netflix: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान बहुत जल्द फिल्म दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं. बता दें कि बाबिल खान नेटफ्लिक्स फिल्म कला से सिनेमा जगत में कदम रखेंगे.

Babil Khan On Nepotism: हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. बाबिल की डेब्यू फिल्म 'कला' (Qala) की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, जिसकी वजह से बाबिल खान (Babil Khan) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. कला के प्रमोशन के दौरान हाल ही में बाबिल खान ने नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की है. साथ ही बाबिल ने ये भी बताया है कि उन्होंने कभी एक सुपरस्टार के बेटे होने का फायदा नहीं उठाया है. 

नेपोटिज्म पर बाबिल खान ने कही बड़ी बात

नेटफ्लिक्स फिल्म 'कला' की रिलीज के साथ बाबिल खान अपने परिवार की एक्टिंग की विरासत को आगे बढ़ाने की शुरुआत करेंगे. अपनी फिल्म कला को प्रमोट करते वक्त बाबिल खान ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है- 'गूगल या ट्विटर पर आप मेरे नाम के साथ नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) जैसे शब्दों को जुड़ता हुआ नहीं पाएंगे. क्योंकि मैंने कभी स्टार किड होने का फायदा नहीं उठाया.'

'मैंने भी आम कलाकारों की तरह कई ऑडिशन दिए हैं और रिजेक्ट हुआ हूं. मेरी मां ने आज तक मेरे लिए काम मांगने के लिए किसी को फॉन कर के सिफारिश नहीं की है. अगर मैं ऑडिशन देने नहीं जाऊंगा तो घर पर मुझे मां से मार खानी पढ़ेगी. हमारी फैमिली का कल्चर है कि हमें ऑडिशन देकर सेलेक्ट होकर ही अपनी कामयाबी हासिल करनी है. अगर मैं सिफारिश से कोई फिल्म हासिल करूंगा तो ये मेरी फैमिली के कल्चर के खिलाफ होगा.' 

कब रिलीज हो रही है बाबिल खान की 'कला'

पिता इरफान खान के निधन के बाद बाबिल खान ने मनोरंजन जगत में उनके नाम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है. हाल ही में बाबिल खान की पहली फिल्म 'कला' (Qala) का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसके बाद से हर कोई बाबिल की तुलना इरफान से कर रहा है. मालूम हो कि बाबिल खान (Babil Khan) की फिल्म 'कला' 2 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म में बाबिल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- Bappi Lahiri Birthday: आखिर किस इंसान को देखकर बप्पी लहरी को हुई थी सोना पहनने की चाहत, खुद कर चुके हैं खुलासा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget