एक्सप्लोरर

'मन करता है बाबा के पास चला जाऊं...', बाबिल खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Babil Khan Cryptic Post: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया है. लेकिन पोस्ट ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है.

Babil Khan Cryptic Post: दिवंगत अभिनेता इरफान खान को दुनिया से अलविदा किए हुए भले ही कई साल हो गए हों, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस और खास तौर से परिवार के दिलों में जिंदा हैं. इरफान खान की अदाकारी के दीवाने बड़ी संख्या में थे. अब इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल हो चुके हैं और अक्सर उनकी यादों के पन्ने सोशल मीडिया पर संजोते हैं. बाबिल खान इरफान खान को लेकर अक्सर पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर डिलीट कर दिया है, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है.

परेशान हुए बाबिल के फैंस
बाबिल खान पिता की विरासत को जिंदा रखने के लिए उनकी अनदेखी तस्वीरें अपने आर्काइव से शेयर करते रहते हैं. बाबिल की सभी पोस्ट फैंस का ध्यान खींचती हैं, लेकिन बीती रात अभिनेता ने जो पोस्ट शेयर किया है, उससे फैंस परेशान हो गए हैं. इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी के कुछ दिन पहले बाबिल ने बाबा के पास जाने की बात कहकर पोस्ट लिखी थी. हालांकि अभिनेता ने अब उसे डिलीट कर दिया है. 

पोस्ट में क्या लिखा?
रेडिट पर एक यूजर ने बाबिल खान की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया. द रेलवे मैन ने बीती रात पोस्ट में लिखा, 'कभी-कभी मुझे हार मान लेने और बाबा के पास चले जाने का मन करता है.' अभिनेता ने भले ही उस पोस्ट को डिलीट कर दिया हो, लेकिन उनके फैंस ने स्क्रीनशॉट ले लिया और पोस्ट को लेकर चिंता जाहिर की. फैंस सोच रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई, जिसके चलते बाबिल को यह लिखना पड़ा. 

शेयर की थी पिता की पुरानी तस्वीर
हाल ही में बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो शेयर की थी. जिसमें इरफान खान, सुतापा सिकंदर और कुछ पुरानी फोटोज भी थीं. पहली फोटो में इरफान खान को पत्नी के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में बाबिल कैमरा पकड़े नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में इरफान खान फिल्म के सेट पर हैं और शूटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं. बाबिल खान की शेयर की हुई फोटो में चौथी तस्वीर उनकी आईडी कार्ड की है, जिसमें उनके बचपन की फोटो लगी है. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मैं आपको मिस करूंगा. आपको पता है मैं छतरी के नीचे खड़ा हूं, लेकिन अब बारिश में भीगने का समय आ गया है'. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil (@babil.i.k)


वर्कफ्रंट की बात करें तो बाबिल खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कला' से की थी. इसके बाद वह आर माधवन के साथ 'द रेलवे मैन' में भी नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 'बुड्ढी' और 'मोटी' कहने वालों को लारा दत्ता का करारा जवाब, कहा- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget