एक्सप्लोरर

हिंदी सिनेमा को अपना लेवल ऊपर उठाने की जरूरत : इरफान खान

मुंबई: अभिनेता इरफान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी मनवाया है. उनका मानना है कि हॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं की शानदार फिल्मों के बीच अपना वजूद कायम रखने के लिए हिंदी सिनेमा को अपना लेवल ऊपर उठाने की जरूरत है.

इरफान ने कहा, "सिनेमा बदल रहा है और इसके दर्शक ज्यादा परिपक्व हो रहे हैं. अगर आप अच्छी कहानी वाली फिल्में बना सकते हैं, तो फिल्म को दर्शक हमेशा अच्छी प्रतिक्रिया देंगे."

उन्होंने कहा, "लेकिन..अब मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा को अपना स्तर ऊपर उठाने की जरूरत है, क्योंकि एक तरफ जहां हॉलीवुड हिंदी सिनेमा के बिजनेस को प्रभावित कर रहा है वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय भाषा कि फिल्में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं." अभिनेता को लगता है कि 'बाहुबली' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में भारत के पूरे बाजार पर कब्जा करने की क्षमता है, इसलिए हिंदी सिनेमा को वास्तव में अच्छे विषयों के साथ आने की जरूरत है. इरफान के अनुसार, "उन्हें दर्शकों को अच्छी कहानियों के जरिए आकर्षित करने की कोशिश करनी चाहिए वरना उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा." फिल्म के निर्माताओं ने हिंदी माध्यम के विद्यालयों के शिक्षकों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की थी. फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने देश में अंग्रेजी भाषा बोलने के प्रति बढ़ते लगाव जैसे मुद्दे को छुआ है. इस बारे में इरफान ने कहा कि अंग्रेजी भाषा जरूरत बन गई है और वह अंग्रेजी भाषा के खिलाफ नहीं हैं. लोगों को ज्यादा से ज्यादा भाषाओं को सीखने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन अपनी मातृभाषा पर गर्व भी करना चाहिए. इरफान ने भारत में शिक्षा के मौजूदा हालात पर कहा कि आजकल पढ़ाई ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक हो गई है और बच्चों के लिए स्कूली पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है. इसके लिए उन्हें निजी कक्षाओं में अपनी पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत होती है. भारत में सरकारी सहायता से संचालित स्कूलों में शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है और अगर यह बेहतर हो जाता है तो फिर राष्ट्र भाषा को अपनी जगह बनाए रखने में मदद मिल सकती है. साकेत चौधरी निर्देशित 'हिंदी मीडियम' में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर, दीपक डोबरियाल और अमृता सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget