एक्सप्लोरर

'अंग्रेजी मीडियम' से कमबैक करेंगे इरफान खान, First Look शेयर कहा- एंटरटेन करने के लिए तैयार हूं

Angrezi Medium: इरफान खान ने आज अपनी फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए अपने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी दी.

Angrezi Medium: कैंसर का इलाज करवाकर देश वापस लौटे इरफान खान की तबीयत अब पहले से बेहतर है और उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इरफान खान ने आज अपनी फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए अपने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी दी.

अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इरफान खान ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से लड़ने के बाद अब एक बार फिर वो अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. इरफान खान ने पिछले साल न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के लिए काम से ब्रेक ले लिया था, वे अब सेट पर लौट आए हैं. उन्होंने यहां शुक्रवार को 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी थी.

फिल्म की एक झलक शेयर करते हुए इरफान ने लिखा, ''सन 1900 से GMB अपनी सेवाएं दे रहे हैं..इनकी कहानी बताने में मजा आएगा.  अंग्रेजी मीडियम, जल्द आ रहे हैं मिस्टर चंपक जी.. आ रहा हूं फिर एंटरटेन करने सबको..'' 

निर्माता दिनेश विजान ने शुक्रवार को एक तस्वीर जारी की जिससे इरफान के काम पर लौटने की पुष्टि हो गई थी. तस्वीर में विजान, निर्देशक होमी अदजानिया, अभिनेता दीपक डोबरियाल, सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता और इरफान साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं.

VIDEO: सलमान खान ने साधुओं के साथ किया डांस, सोशल मीडिया पर खूब वायरल है वीडियो

अंग्रेजी मीडियम' से कमबैक करेंगे इरफान खान, First Look शेयर कहा- एंटरटेन करने के लिए तैयार हूं

फिल्म में राधिका मदान भी नजर आएंगी. उन्होंने भी फिल्म के क्लैप बॉक्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''जितना पीछे वाला व्यक्ति उत्साहित है उतना ही मैं भी... इस मजेदार सफर के लिए बेताब हूं.'' अपनी इस पोस्ट के जरिए राधिका ने इस बात पर मुहर लगा दी कि इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं. आपको बता दें कि अबतक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म में राधिका, इरफान खान की बेटी के रोल में नजर आएंगी.

मार्च 2018 में इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि वह इलाज कराने के लिए लंदन जा रहे हैं. वह इस साल फरवरी में भारत लौटे थे. कई महीनों तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद अभिनेता इरफान खान ने जीवन के इस मुश्किल दौर में प्यार और समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया था.

सब्यसाची के फैशन इंडस्ट्री में 20 साल पूरे, जश्न में उमड़े बॉलीवुड के बड़े सितारे, देखें तस्वीरें

सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को एक इमोशनल पोस्ट में इरफान ने लंदन में इलाज कराने के दौरान मिले प्यार और आशीर्वाद के बारे में विचार साझा किए. इरफान ने लिखा, "शायद जीतने की चाह में कहीं न कहीं, हम भूल जाते हैं कि प्यार मिलने का क्या मतलब है. हमारे कठिन समय में हमें याद दिलाया जाता है. मैं अपने जीवन के इन लम्हों पर अपने पदचिन्ह छोड़ता हूं. मैं आपके असीम प्यार और समर्थन के प्रति आभार जताने के लिए रुकना चाहता हूं."

इरफान ने एक तस्वीर के साथ लिखा, "इसने मुझे इलाज के दौरान अच्छा महसूस कराया इसलिए मैं आपके पास वापस आ गया हूं. आपको तह-ए-दिल से धन्यवाद देता हूं."

वरुण धवन की फीमेल फैन ने उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को दी जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget