एक्सप्लोरर

Inder Kumar Birth Anniversary: इंदर कुमार ने की थी तीन-तीन शादी, हेलीकॉप्टर से गिरे, रेप के आरोप में हुए थे अरेस्ट

Inder Kumar Birth Anniversary: कभी बॉलीवुड में सलमान खान को टक्कर देने वाले इंदर कुमार की 26 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है. आइए इस मौके पर हम आपको उनकी कुछ खास बातें बताते हैं.

Inder Kumar Birth Anniversary: बॉलीवुड में समय-समय पर ऐसे एक्टर्स आते रहे हैं जो अपने दौर में बड़े स्टार्स को टक्कर देते रहे हैं. दिवंगत इंदर कुमार भी ऐसे ही एक्टर थे. इंदर कुमार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबी दोस्तों में शामिल थे. वहीं वे एक्टिंग और लुक्स के मामले में सलमान को टक्कर भी देते थे.

इंदर कुमार अब इस दुनिया में नहीं है. अगर वे जीवित होते तो 26 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मनाते. हालांकि दुर्भाग्यवश उनका करीब सात साल पहले निधन हो गया था. 26 अगस्त को एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है. ऐसे में हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं.

छोटे पर्दे पर भी किया काम


Inder Kumar Birth Anniversary: इंदर कुमार ने की थी तीन-तीन शादी, हेलीकॉप्टर से गिरे, रेप के आरोप में हुए थे अरेस्ट

इंदर कुमार का जन्म राजस्थान की राजधनी जयपुर में 26 अगस्त 1973 को हुआ था. इंदर ने बॉलीवुड के साथ ही छोटे पर्दे पर भी काम किया. वे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर का रोल निभा चुके थे. वहीं बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से की थी. महेश कोठारे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने आयशा जुल्का के अपोजिट काम किया था.

सलमान खान के थे खास दोस्त

इंदर कुमार का बॉलीवुड में सबसे अच्छा रिश्ता सलमान खान संग था. दोनों एक दूसरे के खास दोस्त थे. बड़े पर्दे पर भी दोनों साथ नजर आए. इंदर ने सलमान खान के साथ 'तुमको न भूल पाएंगे' और 'वॉन्टेड' में काम किया था. इसके अलावा वे और भी कई फिल्मों में देखने को मिले थे.

हेलीकॉप्टर से गिरने पर हुआ था बड़ा हादसा

Inder Kumar Birth Anniversary: इंदर कुमार ने की थी तीन-तीन शादी, हेलीकॉप्टर से गिरे, रेप के आरोप में हुए थे अरेस्ट

इंदर कुमार के साथ फिल्म मसीहा की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया था. उन्होंने आने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था. डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था. डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है.'

रेप के आरोप में हुए थे अरेस्ट

इंदर कुमार को रेप के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट भी किया था. उन्होंने बताया था कि, 'मेरी गिरफ्तारी के बाद मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी. मेरी पत्नी ने जमानत के लिए कई लोगों से मदद मांगी. मेरे पास किराए का घर लेने तक के पैसे नहीं थे. ऐसे मुश्किल समय में डॉली बिंद्रा ने मेरी मदद की. उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने मुझे एक फोन भी नहीं किया.'

इंदर कुमार ने की थी तीन-तीन शादी

इंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे. उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की थी. उनकी पहली शादी सोनल राजू करिया से 2003 में हुई थी. ये शादी एक साल भी नहीं टिकी. दूसरी शादी एक्टर ने 2009 में कमलजीत कौर से की थी. एक्टर की दूसरी शादी भी एक साल के अंदर ही टूट गई. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में पल्लवी सराफ से तीसरी शादी की थी. बता दें कि इंदर का 28 जुलाई 2017 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें: पहनने को नहीं थे अच्छे कपड़े, चॉल में बीता बचपन, आज हैं इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेमा मालिनी ने 77 की उम्र में स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, नवरात्रि पर 'दुर्गा' बैले से जीता दिल, देखें तस्वीरें
77 की उम्र में हेमा मालिनी का जलवा बरकरार, नवरात्रि पर मां दुर्गा बनकर स्टेज पर बिखेरा जलवा
'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget