एक्सप्लोरर

सिर्फ 8 साल का फिल्मी करियर, 3 बड़ी हिट लेकिन अपने दम पर नहीं, जानें- कब तक करेगा कमबैक

जब इन्होंने एंट्री की तो बॉलीवुड में उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जाने लगा था. लेकिन अचानक से इनके करियर पर ऐसा ग्रहण लगा कि बॉलीवुड में वो पिछले 8 सालों से दिखे ही नहीं.

Aamir Khan Nephew Imran Khan: बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां कब किसका सितारा बुलंदी पर चला जाए और कब फर्श पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. ऐसे बहुत से उदाहरण है जब किसी एक्टर का डेब्यू ऐसा धांसू हुआ हो कि लोग उसके बारे में बोलने लगे हों कि ये एक दिन सुपरस्टार बनेगा. लेकिन, उसके बाद वो कहीं खो से गए.

बात एक ऐसे ही एक्टर की, जिसकी पहली फिल्म आते ही लोग उन्हें रणबीर कपूर से कंपेयर करने लगे. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि आज भी लोगों के दिलों में उसकी अपनी एक जगह है. लेकिन उसके बाद उस एक्टर के कैरियर का ग्राफ गिरता चला गया. हम बात कर रहे हैं इमरान खान की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

'जाने तू या जाने ना' ने बना दिया था रातोंरात स्टार
साल 2008 की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' आज भी युवाओं के दिलों में राज करती है. इस फिल्म का हर गाना और कैरेक्टर लोगों को याद है. 'अदिति हंस दे तू जरा', 'पप्पू कान्ट डांस' और टाइटल सॉन्ग आज भी बजते सुनाई देता है. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था और उन्होंने अपने भांजे इमरान खान को लीड के तौर पर लॉन्च किया. मामा आमिर की फिल्म में इमरान का जादू कुछ ऐसा चला कि सिर्फ 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 84 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके अलावा इमरान को फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड भी मिला था.

इमरान को मिलीं कई फिल्में लेकिन फिर नहीं चला जादू
इमरान खान को कई बड़ी फिल्में में काम करने का मौका मिला. किडनैप, लक, आई हेट लव स्टोरीज,एक मैं और एक तू, मटरू की बिजली का मंडोला और ब्रेक के बाद एक के बाद एक कई फिल्में आईं लेकिन सारी फ्लॉप रहीं. जबकि इनमें से कई फिल्मों में उन्हें संजय दत्त, सोनम कपूर और करीना कपूर जैसे स्टार्स का साथ मिला था. विशाल भारद्वाज और करण जौहर जैसे डायरेक्टर्स की पसंद में शामिल होने के बावजूद इस सितारे का सितारा नहीं चमका.

दो और फिल्में ही रहीं हिट, लेकिन
पहली फिल्म के सुपर-डुपर हिट होन के बाद इमरान खान की दो और फिल्में हिट रहीं. उनकी 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और एक बार फिर से मामा की ही फिल्म 'डेली बेली' ने बॉक्स ऑफिस में कमाल किया. लेकिन, इन दोनों फिल्मों से इमरान खान को कोई खास फायदा नहीं हुआ. जहां 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में पूरी लाइमलाइट कैटरीना और अली जफर ले गए वहीं 'डेली बेली' में पूरा क्रेडिट फिल्म के संगीत, स्टोरी, वीर दास और कुणाल रॉय कपूर के अलावा विजयराज के साथ इमरान खान को बांटना पड़ा.

इसके बाद 2013 में इमरान की 3 फिल्में आईं, जो कमाल नहीं कर पाईं. 2 साल के ब्रेक के बाद वो फिर से 2015 में कट्टी-बट्टी से लौटे लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप ही रही. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान खान जल्द ही कमबैक कर सकते हैं. उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर 2023 में ही हिंट्स देने शुरू भी कर दिए थे.

और पढ़ें: Merry Christmas Box Office Collection Day 4: पर्दे पर नहीं चला कैटरीना-विजय की जोड़ी का जादू! चौथे दिन भी थिएटर्स में रेंग रही 'मैरी क्रिसमस'

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या था वो पहला मैसेज, जिससे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी? 10 साल बाद हुआ खुलासा
निक जोनस ने 10 साल पहले प्रियंका चोपड़ा को भेजा था ऐसा पहला मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Dhamaal 4 Box Office Day 6: ‘धमाल 4’ ने 6ठे दिन भी काटा गदर, 'अल्फा', 'पेद्दी' से 'कॉकटेल 2' तक 30 फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने छठे दिन काटा गदर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 30 फिल्मों को दी मात, जानें- कलेक्शन
Tina Ahuja Birthday: गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? डेब्यू के वक्त होता था ऐसा बर्ताव
गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? होता था ऐसा बर्ताव

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget