एक्सप्लोरर

जमींदोज किए जाने के बाद अब यूं बरकरार रखी जाएगी मुंबई के आइकॉनिक आर के स्टूडियो की याद

आर. के. स्टूडियो के परिसर में नये निर्माण के लिए स्टूडियो के दोनों शूटिंग फ्लोर, अंदर मौजूद एक कैंटीन और बाक़ी तमाम जगहों को तोड़ दिया गया है, मगर आर. के. स्टूडियो की याद को बनाए रखने के लिए इसके प्रतिष्ठित गेट को नहीं तोड़ने का फैसला लिया गया है.

 

मुंबई: राज कपूर द्वारा 1948 में बनवाए गये आर. के. स्टूडियो में सितंबर 2017 को लगी आग के एक साल बाद कपूर परिवार ने इस स्टूडियो को बेचने का एलान किया था. ऐसे में इस फैसले ने सभी तरफ से इस यादगार धरोहर को संजोकर रखने और यहां पर एक फिल्म म्यूजियम बनाने जैसी चर्चाओं को जन्म दे दिया था.

मगर राज कपूर के बेटों, रिषी कपूर और रणधीर कपूर ने आगे इस संपत्ति की देखभाल नहीं कर पाने का हवाला देकर इसे गोदरेज प्रॉपर्टीज़ को बेच दिया था. आधुनिक इमारत और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए पिछले कुछ महीने से चल रही तोड़ने की कार्रवाई के बाद ख़बर आई है कि अब इस स्टूडियो को पूरी तरह से जमींदोज़ कर दिया गया है, मगर मुंबई के चेम्बूर इलाके में स्थित आर. के. स्टूडियो की याद को बरकरार रखने के लिए एक बड़ा कदम भी उठाया गया है.

आर. के. स्टूडियो के परिसर में नये निर्माण के लिए स्टूडियो के दोनों शूटिंग फ्लोर, अंदर मौजूद एक कैंटीन और बाक़ी तमाम जगहों को तोड़ दिया गया है, मगर आर. के. स्टूडियो की याद को बनाए रखने के लिए इसके प्रतिष्ठित गेट को नहीं तोड़ने का फैसला लिया गया है. ये गेट हमेशा से आर. के‌ स्टूडियो की पहचान रहा है.

जब एबीपी न्यूज़ ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए रणधीर कपूर से संपर्क साधा, तो उन्होंने इस खबर को सही बताया. एबीपी न्यूज़ ने जब उनसे पूछा कि क्या कपूर परिवार की ओर से गोदरेज प्रॉपर्टीज को स्टूडियो के गेट को नहीं तोड़े जाने की गुजारिश की गई थी या फिर बिल्डर कंपनी ने खुद ही इस गेट को जस का तस रखने का फैसला किया है?

इस पर रणधीर कपूर ने स्पष्ट रूप से कहा कि गेट को नहीं तोड़ने का फैसला गोदरेज प्रॉपर्टी ने खुद ही लिया है और कपूर परिवार ने ऐसा करने के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया था. अंत में रणधीर कपूर ने कहा कि जो भी हो, वो इस फैसले से खुश हैं.

उल्लेखनीय है कि आर. के. स्टूडियो के एक शूटिंग फ्लोर में सितंबर, 2017 को भयानक आग लग गयी थी, जिसमें आर. के. स्टूडियो में सहेज कर रखे गये पुराने फिल्मों के कॉस्ट्यूम्स, विभिन्न तरह के स्मृति चिह्न और अन्य साजो-सामान जलकर खाक हो गए थे. इस आग में स्टूडियो को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था. ऐसे में कपूर परिवार ने ये कहते हुए इसे बेचने का फैसला लिया था कि कपूर परिवार पहले से ही घाटे में चल रहे आर. स्टूडियो को चलाकर और घाटा झेलने की हालत में नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget