एक्सप्लोरर

200 से ज्यादा फिल्में करने वाले जैकी श्रॉफ ने कहा, अभी भी दिल की सुनता हूं

जैकी श्रॉफ का वास्तविक नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है. जैकी ने ना सिर्फ बॉलीवुड में काम किया है, बल्कि मराठी, कन्नड़, पंजाबी, बांग्ला, मलयाली, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है.

   

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह पिछले चार दशकों से सक्रिय हैं और 2017 तक वे लगभग 200 फिल्में कर चुके थे. हम बात कर रहे हैं अभिनेता जैकी श्रॉफ की, जिनका कहना है कि वे अभी भी दिल की सुनते हैं. इस समय उनकी लगभग पांच फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. जैकी ने 1982 में देव आनंद की 'स्वामी दादा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके एक साल बाद उन्हें फिल्म 'हीरो' के लिए मुख्य कलाकार के तौर पर लिया गया. इसके बाद वह 'युद्ध', 'कर्मा', 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'परिंदा', 'सौदागर', 'खलनायक', '1942 : ए लव स्टोरी' और 'रंगीला' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए. हाल ही में वह पर्दे पर जे.पी. दत्ता की 'पलटन' में नजर आए थे.

इतने सालों बाद फिल्म चुनने के लिए मानदंडों के बदलने के सवाल पर उन्होंने बताया, "कुछ नहीं बदला है. मैं अभी भी अपने दिल की सुनता हूं. कुछ लोग यह सोचते हुए मुझे फिल्मों में लेते हैं, कि इससे उनका जीवन या फिल्म बदल जाएगी. कभी मैं बैनर देखता हूं, कभी पटकथा और कभी निर्देशक. लेकिन मैं भावुक हूं."

जैकी श्रॉफ का वास्तविक नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है. जैकी ने ना सिर्फ बॉलीवुड में काम किया है, बल्कि मराठी, कन्नड़, पंजाबी, बांग्ला, मलयाली, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है.

काम के बीच कभी आराम करने की योजना के सवाल पर उन्होंने कहा, "मेरा काम ही मेरा आराम है. यह मुझे दुनिया के विभिन्न स्थानों की सैर कराता है और मैं विभिन्न प्रकार के लोगों से मिलता हूं."

61 साल के जैकी का कहना है कि वह स्वस्थ रहने के आकांक्षी हैं और उन्हें जैकी श्रॉफ बनाने वाले लोगों को प्यार और स्नेह वापस देना चाहते हैं. फैंस में 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर जैकी को अक्सर 'बॉलीवुड का कूल ड्यूड' कहा जाता है. जैकी श्रॉफ फिलहाल 'भारत', 'साहो', 'फिरकी', 'प्रस्थानम' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' में काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

#MeToo: हाई कोर्ट पहुंचे विकास बहल, आगे की कार्रवाई से महिला ने किया इंकार 

#MeToo: 'सेक्रेड गेम्स' फेम एलनाज नौरोजी ने विपुल शाह पर लगाए आरोप, बताया बार-बार ऑडिशन के लिए बुलाते थे  

शादी के बाद इशिता का पहला सिंदूर खेला, यहां हैं इस त्यौहार की खूबसूरत तस्वीरें 

अमृतसर ट्रेन हादसा: शोक में बॉलीवुड सितारे, ट्वीट कर परिवार को दे रहे हैं सांत्वना

#MeToo पर तापसी पन्नू को लेकर यूजर ने किया ऐसा भद्दा ट्वीट, अभिनेत्री ने लगा दी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान, जानिए भारत में विरोध प्रदर्शन करने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्या हैं कानूनी नियम?
इमरान खान विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट कर सकते हैं? क्या कहता है कानून

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget