एक्सप्लोरर

'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर हुई HIT, रितेश बोले- इंडस्ट्री में बने रहने की नहीं की थी कल्पना

अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक बने रहेंगे.

अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक बने रहेंगे. रितेश ने 16 साल पहले फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बालीवुड में अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि 'तुझे मेरी कसम' मेरे करियर की पहली और आखिरी फिल्म होगी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक बना रहूंगा. मैं अपने जीवन में प्राप्त हुए सभी अवसरों के लिए आभारी हूं." साथ में 18 फिल्में कर चुके अनिल कपूर बोले, इतने साल में बिल्कुल नहीं बदली माधुरी रितेश ने आईएएनएस से कहा, "यह एक बेहद रोमांचक उतार-चढ़ाव भरी यात्रा थी. मैंने जीवन के हर चरण में कुछ सीखा है. जब मैंने पहली फिल्म की तो मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं इंडस्ट्री में दशक भर से ज्यादा समय तक बना रहूंगा, लेकिन मैंने कठिन मेहनत की.. और फिल्म की और हर परियोजना में खुद में सुधार की कोशिश की." साल 2003 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद रितेश ने कॉमेडी में अपनी अलग जगह बनाई. उन्होंने 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी' व 'हाउसफुल' जैसी फिल्में की. रितेश जल्द ही 'टोटल धमाल' में नजर आ रहे हैं. टोटल धमाल ने कमाए 100 करोड़ रितेश देशमुख की फिल्म टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार कमाल करती नजर आ रही है. फिल्म ने दूसरे ही हफ्ते में कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के नौंवे दिन 7.02 करोड़ रुपए की कमाई की जिसके साथ फिल्म ने नौ दिनों में कुल 106.32 करोड़ की कमाई कर ली. आपको बता दें कि भारत में इस फिल्म को 3700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है जबकि ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स पर फिल्म प्रदर्शित हुई है. समीक्षकों ने तो इस फिल्म को कुछ खास नहीं बताया है और ना ही रेटिंग अच्छी दी है लेकिन इसके इतर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है.  देखने से पहले जानें कैसी है कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theater Clash: 23 अक्बूर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्बूर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget