एक्सप्लोरर

मनमर्जियां में मुझे जुनूनी रूप दिखाने का मौका मिला : विक्की कौशल

फिल्म 'मनमर्जियां' में अमृतसर के डीजे का किरदार निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि इस किरदार में उन्होंने अपने व्यक्तित्व के जुनूनी रूप को प्रदर्शित करने का मौका दिया.

नई दिल्ली:  फिल्म 'मनमर्जियां' में अमृतसर के डीजे का किरदार निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि इस किरदार में उन्होंने अपने व्यक्तित्व के जुनूनी रूप को प्रदर्शित करने का मौका दिया. विक्की कौशल ने कहा, "मनमर्जियां' में अपना किरदार निभाते समय मुझे अपना जुनूनी रूप दिखाने का मौका मिला, जो स्फूर्तिवान, रंगीन, बिना ज्यादा सोचे काम कर देने वाला है. वह आजाद है. मुझे वास्तविक जीवन मुश्किल से अपने बालों को नीले रंग में रंगने और ऐसे रंगीन कपड़े पहनने और टैटू बनवाने का मौका मिला हो. लेकिन, यह पहलू मेरे अंदर कहीं ना कहीं छिपा था." उन्होंने कहा, "इसलिए इस किरदार को निभाने से मुझे खुद को आजाद करने का मौका मिला." शाहिद के पिता पंकज कपूर ने पोते ‘ज़ैन’ के नाम को बताया खूबसूरत पिछले नौ महीनों में विक्की की चार फिल्में 'लव पर स्क्वायर फुट', 'राजी', 'लस्ट स्टोरीज' और 'संजू' रिलीज हो चुकी हैं. हर फिल्म में बिल्कुल अलग किरदार निभा कर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है. किस किरदार को निभाते समय सबसे ज्यादा मजा आया, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "चाहे 'राजी' में मेरा इकबाल का किरदार हो, या 'संजू' में कमली का, मैं उनकी तरह पति और दोस्त बनना चाहूंगा. वहीं दूसरी तरफ 'लस्ट स्टोरीज' में पारस का किरदार थोड़ा चुनौतीपूर्ण था."
View this post on Instagram
 

Neela Kukkad 🤟🏽 #Manmarziyaan #14thSept 📷: @khamkhaphotoartist

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

2015 में 'मसान' के लिए समीक्षकों से तारीफ पाने वाले विक्की ने कहा, "हालांकि मुझे 'मनमर्जियां' में विक्की संधू का किरदार सबसे ज्यादा मजेदार लगा." विक्की इससे पहले अनुराग कश्यप के साथ कलाकार के तौर पर 'लव शव ते चिकन खुराना' और 'बॉम्बे वेलवेट' में ही नहीं बल्कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं.
View this post on Instagram
 

Attitude poora lit, zimmedari ke naam pe shit- Vicky Sandhu aka DJ Sandzzz🎧 #Manmarziyaan #14thSept 📷: @khamkhaphotoartist

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

अनुराग ने 'मनमर्जियां' का निर्देशन किया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू भी हैं. अनुराग कश्यप के 'मनमर्जियां' जैसी प्रेम कहानी बनाने की बात से चौंकने के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा, "इस समय मैंने उन्हें एक खुश इंसान के तौर पर देखा जो शॉट के बाद या सुबह एक दृश्य लिखते समय डांस कर रहा है या हंस रहा है. आपको पता है, जब अनुराग कश्यप दुनिया के सबसे बुरे चुटकले सुनाते हैं तो वे अपने आस-पास की चीजों से खुश और संतुष्ट होते हैं. ऐसे चुटकलों पर सिर्फ उन्हें ही हंसी आ सकती है और हम सभी आश्चर्य से देखते हैं..भला क्यों?"  'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget