एक्सप्लोरर

क्यों गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बिना अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे ऋतिक रोशन? सामने आ गई बड़ी वजह

Anant Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की. सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी इस शादी का हिस्सा बने. लेकिन ऋतिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर नहीं आईं.

Anant Radhika Wedding: 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी धूमधाम से संपन्न हुई. दोनों ने मुंबई में वर्ल्ड जियो सेंटर में सात फेरे लिए. इस शादी में देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. वहीं अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया.

ऋतिक रोशन भी पहुंचे

अमिताभ बच्चन, रजनीकांत से लेकर प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ सहित कई मशहूर हस्तियों ने अनंत की शादी में पहुंचकर चार चांद लगा दिए. बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बने. इस दौरान वे काफी हैंडसम नजर आए. लेकिन ऋतिक शादी में अकेले दिखें. उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर नहीं आईं.

क्यों नहीं पहुंची सबा आजाद?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ऋतिक रोशन के शादी में अकेले पहुंचने की वजह का भी खुलासा हो गया है. सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन वायरल वीडियो में अकेले ही अनंत और राधिका की शादी में एंट्री करते हैं. उनके साथ सबा को न देखकर लोगों के मन में सवाल था कि आखिर सबा आजाद क्यों नहीं पहुंची. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबा आजाद किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थीं. इस वजह से ऋतिक इस शादी में अकेले ही पहुंचे.

2022 से डेट कर रहे हैं ऋतिक-सबा

ऋतिक और सबा का प्यार किसी से छिपा नहीं है. दोनों का प्यार जगजाहिर है. बता दें कि ऋतिक और सबा एक दूसरे को साल 2022 से डेट कर रहे हैं. दोनों के अफेयर को लगभग दो साल हो चुके हैं. ऋतिक और सबा अक्सर साथ नजर आते हैं. लेकिन रात की शूटिंग होने के चलते इस बार सबा ऋतिक के साथ नहीं दिखीं.

एक्ट्रेस हैं सबा, 2008 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन की फर्लफ्रेंड सबा आजाद का भी फिल्मी दुनिया से नाता हैं. सबा आजाद ने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म थी 'दिल कबड्डी'. एक एक्ट्रेस होने के अलावा सबा आजाद थिएटर डायरेक्टर, म्यूजिशियन और वॉइस आर्टिस्ट भी हैं.

फैंस को ऋतिक-सबा की शादी का इंतजार

बता दें कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी. लेकिन 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था. वहीं सबा का नाम एक्टर और सिंगर इमाद शाह संग जुड़ चुका है. लेकिन 2022 से सबा ऋतिक को डेट कर रही हैं. अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है. दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग है. फैंस इस जोड़ी को भी शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 50 वर्षीय ऋतिक और 38 साल की सबा कब अपने रिश्ते को नया नाम देते हैं.

यह भी पढ़ें: 29 साल पहले Govinda और Kader Khan की इस कॉमेडी फिल्म ने की थी धांसू कमाई, फिर बनी रीमेक जो रही फ्लॉप, जानें मूवी नेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey Box Office Day 1:'द ओडिसी' ने आते ही ध्वस्त किया 'ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
'द ओडिसी' पर पहले दिन हुई नोटों की बरसात, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
Dhamaal 4 BO Day 8: 'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री
'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन
आमिर खान की तीसरी शादी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बताया लव जिहाद, एक्टर को पोस्ट में दी धमकी, लिखा- 'सांसें दबा लेंगे'
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget