एक्सप्लोरर

Box Office पर ऋतिक - टाइगर की War की कमाई में आया बड़ा उछाल, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी जबरदस्त कमाई की है. उम्मीद की जा रही है कि रविवार यानी आज फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है. शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल भी देखने को मिला है. इसने 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इससे पहले फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक शनिवार को चौथे दिन फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने 27.60 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि तमिल और तेलुगू वर्ज़न से फिल्म की 1.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इसके साथ ही 'वॉर' ने चार दिनों में कुल 128.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब उम्मीद की जा रही है कि रविवार यानी आज फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. इसके अलावा मंगलवार को दशहरा होने के चलते इसकी कमाई में और भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

 

गौरतलब है कि फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने पहले दिन 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़ और तीसरे दिन 21.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा तेलुगू और तमिल वर्ज़न ने पहले दिन 1.75 करोड़, दूसरे दिन 1.25 करोड़ और तीसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर भी नज़र आई हैं.

यशराज बैनर का कमाल 'वॉर' की धमाकेदार कमाई का नतीजा ये निकला है कि ये फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली पांचवीं ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने महज़ तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. इससे पहले 'धूम 3', 'सुल्तान', 'टाइगर ज़िंदा है' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी तीन दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

पिता राकेश रोशन ने की तारीफ राकेश रोशन ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "वॉर' को इस तरह से तैयार किया गया जिससे दो हीरो की ताकत और स्टाइल को दिखाया जा सके और उन्होंने अपने गोल को पाने में 100 प्रतिशत तक कामयाबी हासिल की है. वॉर की टीम और यश राज फिल्म्स को मुबारकबाद."

राकेश रोशन ने फिल्म में बेटे ऋतिक रोशन के काम को लेकर कहा, "मुझे ऋतिक पर गर्व है. उसने अपनी सभी फिल्मों में अलग अलग तरह के रोल अदा किए हैं और उन्हें शिद्दत से निभाया है. वो अपने किसी भी किरदार में कभी ऐसे नहीं लगे कि वो उनके लिए नहीं बने. बल्कि वो हर फिल्म के साथ सभी को हैरान कर रहे हैं. इतने छोटे करियर में किसी और अभिनेता ने ऐसे रोल नहीं निभाए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget