एक्सप्लोरर

Box Office: ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' ने दूसरे दिन की सुपर कमाई, यहां जानिए कलेक्शन

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई और भी ज्यादा शानदार रही.

'Super 30' Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई और भी ज्यादा शानदार रही. इस फिल्म ने दो दिनों में 29 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम कर ली है.

पहले दिन जहां इस फिल्म ने 11.83 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 17 से 18 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कलेक्शन 29 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की टीम इस कमाई से काफी खुश है. साफ है कि फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाई की है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि पहले वीकेंड के आंकड़े इससे भी कही ज्यादा खुश करने वाले होंगे.

फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन के फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते रिलीज होने वाली अकेली हिंदी फिल्म है और साल 2017 के जनवरी में 'काबिल' के बाद से यह सुपरस्टार ऋतिक रोशन की पहली रिलीज है इसलिए इस बात की उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी अच्छी होगी. यह फिल्म पटना के रहने वाले शिक्षाविद और 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है.

ऋतिक ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "मैं पर्दे पर आनंद कुमार को केवल मात्र हमारे लेखक संजीव दत्ता की वजह से जीवित कर सका जिन्होंने इस किरदार को बखूबी ढंग से लिखा है."

फिल्म 'सुपर 30' की कहानी काफी इंस्पायरिंग है. इस फिल्म में ऋतिक की परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिल रही है. ऋतिक रोशन आनंद के किरदार में अच्छे लगे हैं. फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget