एक्सप्लोरर

चौथे हफ्ते में ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ की कमाई में आया बड़ा उछाल, जानें कलेक्शन

‘सुपर 30’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने बिहार के मशहूर ‘सुपर 30’ कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार अदा किया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज़ के चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 96 लाख रुपए का कारोबार किया था, लेकिन शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘सुपर 30’ ने चौथे शनिवार को यानी 23वें दिन 2.10 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने पहले हफ्ते में 75.85 करोड़, दूसरे हफ्ते में 37.86 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 17.94 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. फिल्म की कुल कमाई इस वक्त 134.71 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

आपको बता दें कि इस फिल्म ने तीसरे दिन 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था. जबकि 10वें दिन फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई थी. हालांकि 125 करोड़ के आंकड़े को छूने में फिल्म को 17 दिनों का वक्त लगा था. हालांकि अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और लगातार अपनी कमाई के आंकड़े को बढ़ा रही है.

‘सुपर 30’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने बिहार के मशहूर ‘सुपर 30’ कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार अदा किया है. आनंद कुमार का कोचिंग सेंटर हर साल करीब 30 गरीब बच्चों को इंजीनियरिंग इंट्रैंस एग्ज़ाम के लिए मुफ्त कोचिंग मुहैया कराता है.

इसी विषय पर फिल्म को भी बनाया गया है. इसमें आनंद कुमार के संघर्ष की कहानी को भी दिखाया है. फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी नज़र आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म 3200 से 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget