एक्सप्लोरर

फिल्म के प्रमोशन से नदारद, मगर कामयाबी के जश्न में साथ-साथ नजर आये ऋतिक और टाइगर

War फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ ओपेनिंग मिली है. इसने पहले दिन 53 करोड़ कमाई के साथ बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज मुंबई में पूरी स्टारकास्ट ने एक साथ इस सफलता का जश्न मनाया.

मुंबई: फिल्म 'वॉर' के जरिए पहली दफा बड़े पर्दे पर साथ नजर आये ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ फिल्म की रिलीज से पहले कहीं भी साथ नजर नहीं आये. यहां तक की दोनों ने फिल्म को भी अलग-अलग रहकर प्रमोट किया. मगर फिल्म की रिलीज के दो दिन बाद ऋतिक और टाइनर न सिर्फ पहली मर्तबा साथ दिखायी दिये, बल्कि इस फिल्म का जश्न भी साथ साथ मनाया और इस मौके पर एक दूसरे को गले भी लगाया.

हिंदी फिल्मों के लिहाज से 'वॉर' को अब‌ तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक ओपनिंग मिली है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 53.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है. इसी बात का जश्न ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने साथ-साथ अपनी पहली अपीरियंस के जरिए मनाया. जश्न के इस खास मौके पर दोनों ने केक भी काटा और एक दूसरे को खिलाया भी. मंच पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर भी मौजूद थीं.

ऋतिक ने फिल्म की कामयाबी के बारे में कहा कि उनके लिए इस फिल्म का असली जश्न तो इस फिल्म की जर्नी और सबके साथ काम करने का अनुभव रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से फिल्म को मिल रहे प्यार से वो बेहद खुश हैं.

एक सवाल के जवाब में ऋतिक ने यह भी कहा कि उन्होंने इस फिल्म से किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं लगायी थी और वो बस अपनी एक्टिंग और काम पर ध्यान दे रहे थे.

ऋतिक को अपना मेंटॉर और अपना प्रेरणास्रोत माननेवाले टाइगर ने ऋतिक के साथ काम करने को अपनी खुशनसीबी बताया तो वहीं ऋतिक ने कहा कि टाइगर के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में टाइगर का भविष्य काफी उज्ज्वल है. वहीं टाइगर ने कहा, ''जब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म की स्क्रिप्ट मुझे नरेट कर रहे थे और जब उन्होंने कहा कि ऋतिक उनके अपोजिट होंगे तब मुझे लगा कि असली 'वॉर' को मैं जीत चुका हूं क्योंकि मुझे मेरे हीरो के साथ काम करने का मौका मिल रहा और इससे ज्यादा मैं और क्या मांग सकता था?"

'सुपर 30' के बाद 'वॉर' ऋतिक की लगातार दूसरी हिट फिल्म है और दोनों ही फिल्में कुछ ही महीनों के अंतराल पर रिलीज हुई हैं. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने ऋतिक से जब पूछा कि क्या अब आगे से वो एक साल/दो साल में एक फिल्म करने की बजाय और अधिक फिल्में करेंगे, तो ऋतिक ने कहा, "अब वक्त आ गया है कि मैं ज़िंदगी में कोई भी फैसला करूं, तो मैं अपना बेस्ट दूं. इस वक्त में काफी उत्साहित व प्रेरित महसूस कर रहा हूं. ऐसे में मुझे लगता है कि अब मैं पहले से और बेहतर फिल्मों में काम करूंगा."

War Public Review: कैसी है Hrithik Roshan और Tiger Shroff की फिल्म 'वॉर' ? देखिए ऑडिएंस का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget