एक्सप्लोरर

Housefull 4 Trailer: पुनर्जन्म की कहानी है 'हाउसफुल 4', हो जाएंगे लोटपोट

Housefull 4 Trailer: 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद साफ है कि फिल्म का कहानी में पुनर्जन्म का तड़का लगाया गया है जो इस कहानी को बेहद दिलचस्प बना रहा है.

Housefull 4 Trailer: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल की आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर से साफ हो गया है कि 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट एक बार फिर से आपने हंसा हंसा का लोटपोट करने वाला है. फिल्म का कहानी में पुनर्जन्म का तड़का लगाया गया है जो इस कहानी को बेहद दिलचस्प बना रहा है.

ट्रेलर की बात करें तो इसमें 600 साल के गैप से इतिहास दोहराता दिखाया गया है जोकि शादी से जुड़ा है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े का पुनर्जन्म दिखाया जाएगा. 600 साल बाद एक बार फिर से इन जोड़ियों का शादी होती है लेकिन पार्टनर बलद जाते हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार को 600 साल पहले का सब याद है. वो रितेश और बॉबी देओल को बताते हैं कि उन तीनों शादी उनकी भाभी से हो गई है. यानि 600 साल पहले जो उनकी पत्नी थीं अब उनकी शादी उनके भाइयों से हो गई है.

ट्रेलर देखने के बाद आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे. फिल्म में कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कीर्ति खरबंदा लीड एक्ट्रेस हैं. इसके साथ ही चंकी पांडे, नाना पाटेकर और जॉनी लीवर फिल्म की कॉमेडी में और ज्यादा जान डाल रहे हैं. फिल्म के डायलॉग बेहद उम्दा हैं और उसपर अक्षय और रितेश की डिलीवरी और एक्सप्रेशंस सटीक बैठ रहे हैं.

ट्रेलर में सबसे दिलचस्प है नवाजुद्दीन सिद्दीकी. ट्रेलर में नवाजुद्दी अपनी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का डायलॉग "कभी कभी लगता है अपुन ही भगवान बोलते दिखाई दे रहे." इसके साथ ही नवाजु्द्दीन सिद्दीकी के लुक से साफ है कि वो फिल्म में तांत्रिक की भूमिका में हैं. 3 मिनट 36 सेकेंड के ट्रेलर में ये साफ है कि आखिर फिल्म की कहानी किस थीम और सबजेक्ट पर आधारित है.

आपको बता दें कि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है. यहां देखिए कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan-Gauri Wedding: 'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Welcome To The Jungle BO Day 7: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget