एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार और 'हाउसफुल 4' के अन्य सितारों के साथ मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

Housefull 4: सितारों को न‌ई दिल्ली के सफर‌ पर जानेवाली यह विशेष ट्रेन 8 डिब्बों की है और इसमें महज फिल्म के सितारे, फिल्म की प्रमोशनल टीम और मीडियाकर्मी ही सवार होंगे और आम लोगों को सफर करने के लिए इसमें कोई व्यवस्था नहीं रखी गयी है.

मुंबई : अक्षय कुमार सहित फिल्म 'हाउसफुल 4' के सभी सितारे आज ट्रेन से अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आ रहे हैं. ये ट्रेन मुंबई से रवाना हो चुकी है.

इंडियन रेल्वे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की गयी प्रमोशनल ट्रेन (प्रमोशन ऑन व्हील्स) फिलहाल मुम्बई सेंट्रल से करीब 4 बजे  रवाना हो चुकी है.

 फल्म के तमाम मुख्य सितारे - अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा और रितेश देशमुख बोरिवली स्टेशन से ट्रेन में चढ़ें और वहीं से इस सफर की शुरुआत हुई.

बता दें सितारों को न‌ई दिल्ली के सफर‌ पर जानेवाली यह विशेष ट्रेन 8 डिब्बों की है और इसमें महज फिल्म के सितारे, फिल्म की प्रमोशनल टीम और मीडियाकर्मी ही सवार होंगे और आम लोगों को सफर करने के लिए इसमें कोई व्यवस्था नहीं रखी गयी है.

उल्लेखनीय है कि 'हाउसफुल 4' की टीम इस वक्त गोरेगांव के फिल्मसिटी में लगे 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर शूटिंग करने में व्यस्त हैं. ऐसे में सितारों ने फिल्मसिटी से पास पड़नेवाले बोरिवली स्टेशन से इद विशेष ट्रेन में चढ़ने का फैसला लिया जबकि मुम्बई सेंट्रल स्टेशन तक आने‌ में सितारों को काफी वक्त लगता. बता दें कि ट्रेन को 2.00 दोपहर को मुम्ब ई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होना था,‌ मगर शो की शूटिंग में देरी के चलते दोपहर 3.00 बजे तक भी ट्रेन‌ का सफर शुरू नहीं हो पाया है.

गौर करनेवाली बात है कि इससे पहले भी रणबीर कपूर व दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'तमाशा' और शाहरुख खान व माहिरा खान अभिनीत 'रईस' के प्रमोशन के लिए भी भारतीय रेलवे का सहारा लिया जा चुका है, मगर 'हाउसफुल 4' के उलट उपरोक्त दोनों फिल्मों का प्रमोशन सामान्य ट्रेनों के जरिए किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget