एक्सप्लोरर

Video: 'हाउसफुल 4' की टीम ट्रेन से पहुंची दिल्ली, अक्षय से लेकर कृति तक पूरी कास्ट ने ऐसे की मस्ती

अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े , कृति खरबंदा आदि सितारों ने साथ में सफर कर रहे पत्रकारों के साथ पूरे जोशो-खरोश के साथ अंताक्षरी खेली और एक से बढ़कर हिंदी गाने गाये.

मुम्बई: अंताक्षरी खेलना किसे नहीं पसंद होता. खासकर तब जब आप लोगों के साथ कहीं सफर पर निकले हों. अपने पसंदीदा गाने गाते हुए सफर करना हम भारतीय का शगल रहा है. 'हाउसफुल 4' के सितारों ने भी बेफिक्र होकर‌ हिंदी गानों को गाने का भरपूर लुत्फ उठाया.

'हाउसफुल 4' के सितारों का मुम्बई से दिल्ली तक की ये ट्रेन जर्नी बेहद म्यूजिकल और‌ मस्तीभरी साबित हुई. अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े , कृति खरबंदा आदि सितारों ने साथ में सफर कर रहे पत्रकारों के साथ पूरे जोशो-खरोश के साथ अंताक्षरी खेली और एक से बढ़कर हिंदी गाने गाये. गाना गाने का सबसे ज्यादा जोश अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने दिखाया. इस मामले में कृति सेनन और पूजा हेगड़े ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और इस संगीतमय प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान अक्षय ने अपने करियर की शुरुआती फिल्म 'खिलाड़ी' फिल्म का लोकप्रिय गाना 'वादा रहा सनम' भी गाया.

अंताक्षरी खेलने से पहले 'हाउसफुल 4' के सितारों ने मीडिया के साथ हाऊजी भी खेली. इस मजेदार नंबर गेम में सितारों ने खुद हाऊजी की पर्चियां नहीं भरीं, मगर मीडिया को हाऊजी खिलाते वक्त सभी सितारों का जोश देखते ही बन रहा था. जीतनेवाले पत्रकारों को इन सितारों ने तरह-तरह के गिफ्ट्स भी बांटें.

मुम्बई से नई दिल्ली जा रही विशेष प्रमोशनल ट्रेन के सफर‌ के दौरान अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सेनन, बॉबी देओल, चंकी पांडे ने अपनी को-स्टार पूजा हेगड़े के जन्मदिन का केक भी काटा. हालांकि पूजा का जन्मदिन 13 अक्तूबर को था.

पूजा हेगड़े के जन्मदिन का केक काटने के बाद सभी सितारों ने अपनी फिल्म के लोकप्रिय गाने 'बाला' पर भी जमकर‌ डांस भी किया. कुल-मिलाकर 'हाउसफुल 4' के सितारों ने पटरियों पर दौड़ती खास ट्रेन में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इस सफर का भरपूर लुत्फ उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget