एक्सप्लोरर

मनोज को 'लव सोनिया' को बिना कांट-छांट पास किए जाने की उम्मीद

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने उम्मीद जताई है कि केंद्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) महिला तस्करी व देह व्यापार पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' के किसी भी हिस्से को कांटे-छांटे बिना पास कर देगा.

नई दिल्ली: अभिनेता मनोज वाजपेयी ने उम्मीद जताई है कि केंद्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) महिला तस्करी व देह व्यापार पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' के किसी भी हिस्से को कांटे-छांटे बिना पास कर देगा. मनोज ने यहां मंगलवार को कहा, "लव सोनिया' महिला तस्करी पर आधारित फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारा सेंसर बोर्ड जितनी जल्दी हो सकेगा, फिल्म को पास कर देगा. मैं सेंसर बोर्ड से फिल्म के किसी भी हिस्से को नहीं काटने के लिए आग्रह करना चाहूंगा क्योंकि महिला तस्करी हमारे समाज का बहुत बड़ा मुद्दा है और यह एक भयानक अपराध है." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर 'लव सोनिया' बिना किसी कांट-छांट के रिलीज होगी, तो जो भी इसे देखेगा, वह फिल्म के विषय से प्रभावित और विचलित होगा. यह दर्शकों को इस मुद्दे के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देगी. इसलिए इसे बिना किसी कांट-छांट के रिलीज करना जरूरी है ताकि लोग महिला तस्करी के बारे में जान सकें, जहां छोटी लड़कियों को वेश्यावृत्ति के धंधे में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है." अभिनेता का कहना है कि टीम ने वास्तव में अच्छी फिल्म बनाई है. उनके कई निर्देशक दोस्तों ने फिल्म को देखा है और सराहा है. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी फिल्म सराही गई है. मनोज ने कहा कि हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर फिल्म देखने के बाद दो-तीन घंटे तक कुछ बोल नहीं पाई थीं. ऐसा प्रभाव है इस फिल्म का. तबरेज नूरानी निर्देशित 'लव सोनिया' में मनोज वाजपेयी, मृणाल ठाकुर, फ्रीडा पिंटो, अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई तमहान्कर खास भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
कार्तिक-श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget