एक्सप्लोरर

Avengers Endgame के नए ट्रेलर में खुला बड़ा राज़, एवेंजर्स को मिलेगा आयरन मैन का साथ

Avengers Endgame New Trailer: एवेंजर्स एंडगेम के नए ट्रेलर में दिखाया गया है कि बचे हुए एवेंजर्स बदले की आग में झुलस रहे हैं. साफ साफ दिख रहा है कि बचे हुए एवेंजर्स तैयारी कर रहे हैं. अब उनके साथ कैप्टन मार्वल भी है. एंटमैन के दिखाए रास्ते पर चल कर वो सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.

मुंबई: एवेंजर्स एंडगेम के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. मार्वल स्टूडियोज़ ने आज फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. इससे पहले पिछले साल रिलीज़ हुई ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था. भारतीय फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

पृथ्वी पर करीब साढ़े सात अरब लोग रहते हैं, क्या हो अचानक एक साथ आधे लोग गायब हो जाएं? और क्या हो कि अगर पूरे यूनिवर्स में ऐसा ही हो. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में ऐसा ही दिखाया गया था जब थैनॉस ने चुटकी बजाई थी. उसके ऐसा करते ही यूनिवर्स की आधी आबादी राख में तब्दील हो गई थी. आधे एवेंजर्स भी राख बन गए थे. अब जो बच गए हैं वो बदला लेने के लिए उतावले हैं.

क्या दिखाया गया है ट्रेलर

एवेंजर्स एंडगेम के नए ट्रेलर में दिखाया गया है कि बचे हुए एवेंजर्स बदले की आग में झुलस रहे हैं. साफ साफ दिख रहा है कि बचे हुए एवेंजर्स तैयारी कर रहे हैं. अब उनके साथ कैप्टन मार्वल भी है. एंटमैन के दिखाए रास्ते पर चल कर वो सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.

बीते कल की हार को आने वाले कल की जीत बनाने के लिए वो चल पड़े हैं. आर-पार की जंग के लिए वो चल पड़े हैं, उनके कदम बढ़े हैं उनके शहीद साथियों के लिए और दुनिया की आधी आबादी के खात्मे का बदला लेने के लिए. उनके दिल में प्रतिशोध की ज्वाला जल रही है और अब थैनॉस को इस आग से टकराना होगा.

ट्रेलर में प्रतिशोध की भावना से जलते एवेंजर्स दिख रहे हैं, क्वांटम रिलैम से बाहर निकला हैरान एंट मैन दिख रहा है, आक्रोश में हॉक आई दिख रहा है, और सब एक ही बात बोल रहे हैं कि वो लड़ेंगे, आखिरी सांस तक. खास बात ये है कि ट्रेलर में टोनी स्टार्क यानि आयरन मैन भी एवेंजर्स के साथ नज़र आ रहा है. आखिरी बार जब हमने आयरन मैन को देखा था तो वो गार्जियन्स के जहाज़ में अंतरिक्ष में फंसा हुआ था.

यहां देखें फिल्म का नया ट्रेलर...

इस ट्रेलर से ये साफ है कि आयरन मैन और नेबुला दोनों ही पृथ्वी पर वापस आ चुके हैं और थैनोस से बदला लेने के लिए तैयार हैं. इसके बाद सभी सफेद सूट में दिखाई देते हैं. वही सफेद सूट जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये टाइम ट्रैवल कराएगा.

ट्रेलर के आखिर में एक हल्का-फुल्का सीन है जब थॉर, कैप्टन मार्वल के बारे में कहता है कि लड़की में दम है. हाल ही में कैप्टन मार्वल की सोलो फिल्म में हम देख ही चुके हैं कि उसमें कितना दम है. बस अब तो इंतजार है फिल्म के रिलीज होने का और एवेंजर्स का दम देखने का.

यहां देखें फिल्म का पहला ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget