एक्सप्लोरर

रानी की ‘हिचकी’ ने रिलीज के पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ये है कलेक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘हिचकी’ ने मंगलवार को 2.35 करोड़ रुपए का अच्छा कारोबार किया है.

नई दिल्ली: रानी मुखर्जी के कमबैक फिल्म 'हिचकी' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. फिल्म ने पांच दिनों में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म से रानी मुखर्जी को काफी उम्मीदें थीं, शायद यही वजह है कि फिल्म ने और दर्शकों ने उन्हें निराश नहीं किया. जहां एक तरफ फिल्म दर्शकों को भा रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म समीक्षकों ने भी इसकी जमकर तारीफ की है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘हिचकी’ ने मंगलवार को 2.35 करोड़ रुपए का अच्छा कारोबार किया है. इससे पहले फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.30 करोड़, दूसरे दिन 5.35 करोड़, तीसरे दिन 6.70 करोड़ और चौथे दिन 2.40 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था. अब तक पांच दिनों में फिल्म ने 20.10 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि महिला प्रधान फिल्मों के हिसाब से ‘हिचकी’ की इस कमाई को शानदार बताया जा रहा है.

इस फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी ने करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म में रानी नैना माथुर के किरदार में नजर आ रही हैं. नैना को 'टॉरेट सिंड्रोम' की बीमारी है. जिसके कारण उसे बोलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. फिल्म की कहानी ब्रैड कोहेन की किताब 'फ्रंट ऑफ द क्लास: हाऊ टॉरेट सिंड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड' पर बेस्ड है.

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है और मनीष शर्मा ने इसे प्रोड्यूस किया है. यशराज के बैनर तले बनी ये तीसरी फिल्म है, जिसे मनीष ने प्रोड्यूस किया है. इससे पहले मनीष फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ और ‘मेरी प्यारी बिंदू’ को प्रोड्यूस कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget