एक्सप्लोरर

'सुल्तान' और 'दंगल' के बाद अब आ गया है 'मुक्काबाज', देखिए धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों स्पोर्ट्स फिल्मों का दौर छाया हुआ है. सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की 'दंगल' के बाद अब इन फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है और वो 'मुक्काबाज'. इस फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है और इसे बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप डायरेक्टर कर रहे हैं. mukkabaaz इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक बॉक्सर कहां से आता है, समाज में बॉक्सिंग की क्या स्थिति और उसे कितना पसंद किया जाता है. फिल्म में उत्तरप्रदेश के बॉक्सर श्रवण सिंह की कहानी को दिखाया गया है जो एक पिछड़ी जाति से तल्लुक रखते हैं और उन्हें ब्राह्मण महिला से प्रेम हो जाता है. pyaar इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं. इस फिल्म में जातिवाद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया गया है. इस ट्रेलर को Eros Now ने अपनी वेबसाइट पर रिलीज किया है. यहां क्लिक करके आप ट्रेलर देख सकते हैं. trailer इस फिल्म का पोस्टर भी आज ही सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रिलीज किया है. Untitled collage (24) इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि हिन्दी फिल्म जगत में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाने का दौर लौट रहा है. 45 वर्षीय फिल्मकार ने कहा कि1960 के दशक में विमल रॉय और रिषिकेश मुखर्जी की फिल्में ज्यादातर सामाजिक समस्याओं पर आधारित होती थीं और इन मुद्दों को अत्यंत सावधानी से फिल्मी पर्दे पर पेश किया जाता था ठीक उसी प्रकार से उन्होंने भी अपनी कहानी के साथ न्याय करने की कोशिश की है. ट्रेलर रिलीज  से पहले इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो गया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. कश्यप ने कहा, ‘‘हम जिस समय बड़े हो रहे थे उस समय सामाजिक-राजनीतिक फिल्में बन रही थी. विमल रॉय, रिषकेष मुखर्जी, राज कपूर जैसे फिल्म निर्माता जातिवाद, विधवा, कुंवारी मांओं सहित अन्य समाजिक विषयों पर फिल्म बनाते थे. दर्शक इन फिल्मों की सराहना करते थे लेकिन हमने ऐसी फिल्में बनानी बंद कर दी पर एक बार फिर वह चलन वापस (फिल्मों में) आ गया है.’’ इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, ज़ोया हुसैन, जिमी शेरगिल और रवि किशन जैसे कई सितारे अभिनय करते नज़र आएंगे. ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. (PTI Input)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget