एक्सप्लोरर

जानें- समीक्षकों की नज़र में कैसी है उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4'

ट्रेलर लॉन्च के समय से ही इस फिल्म की इंटिमेट और बोल्ड सीन्स की वजह से काफी चर्चा है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल पंडया की 'हेट स्टोरी' सीरिज अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती है. इस सीरिज की अगली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में उर्वशी रौतेला, करन वाही, सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में हैं. ट्रेलर लॉन्च के समय से ही इस फिल्म की इंटिमेट और बोल्ड सीन्स की वजह से काफी चर्चा है. उर्वशी रौतेला का इसमें अब तक का सबसे बोल्ड अवतार देखने को मिला है. इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री इहाना ढिल्लन बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. आपको बताते हैं कि इस फिल्म के बारे में समीक्षकों ने क्या लिखा है-

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में शुभ्रा गुप्ता ने एक स्टार देते हुए इस फिल्म को बेकार बताया है. उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म में हॉट सीन्स की भरमार है लेकिन एक्टिंग के मामले में ये फिल्म कहीं खरी नहीं उतरती. साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म में सबटाइटल का भी प्रयोग किया गया है. एक्ट्रर्स हिंदी में बोलते हैं और उसके साथ अंग्रेजी के ट्रांसलिटरेशन को यूज किया गया जो देखते समय काफी खराब लगता है.

जानें- समीक्षकों की नज़र में कैसी है उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4

एनडीटीवी की हिंदी वेबसाइट ने इस फिल्म को दो स्टार देते हुए लिखा है, ''उर्वशी रौतेला फिल्म में कमाल की खूबसूरत लगी हैं, उनका अदाएं भी जबरदस्त है और उन्होंने जबरदस्त बोल्डनेस भी दिखाई है. लेकिन उर्वशी को अभी एक्टिंग के मामले में थोड़ा और हाथ साफ करने की जरूरत है. करण वाही ने अच्छा काम किया है. उनसे औसत काम की उम्मीद थी लेकिन वे सरप्राइज की तरह सामने आए. विवान भटेना भी औसत रहे. दोनों ही टीवी आर्टिस्ट हैं. लेकिन इस बार बाजी करण मार ले गए.''

हिंदी अखबार नवभारत टाइम्स ने इस फिल्म को 2.5 स्टार देते हुए लिखा है कि अगर आप रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी.

जानें- समीक्षकों की नज़र में कैसी है उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने इस फिल्म को ज़ीरो स्टार देते हुए लिखा है कि ज्यादा नफरत आपकी सेहत के लिए खतरनाक होता है.

आपको बता दें कि 'हेट स्टोरी' 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें पाओली दाम मुख्य भूमिका में थीं. इसे विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से पाओली ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 16.43 करोड़ की कमाई की थी.

इसके बाद विशाल पांड्या 2014 में 'हेट स्टोरी 2' लेकर आए जिसमें सुरवीन चावला, जय भानुशाली और सुशांत चावला मुख्य भूमिका में दिखाई दिए. 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.07 करोड़ की कमाई की.

इस सीरिज में लोगों को बढ़ती दिलचस्पी को देख विशाल पांड्या 2015 में 'हेट स्टोरी 3' लेकर आए  जिसमें ज़रीन खान, डेजी शाह, करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नज़र आए. ये फिल्म भी काफी बोल्ड थी और इसके गाने बहुत पॉपुलर हुए थे. 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की. अब 'हेट स्टोरी 4' रिलीज हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget