एक्सप्लोरर

Sapna Choudhary Controversy: कभी खाया ज़हर तो कभी पुलिस के साथ वायरल हुई तस्वीरें, इन बड़े विवादों में फंस चुकी हैं सपना चौधरी

Sapna Choudhary Controversy: मशहूर डांसर सपना चौधरी की मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान है. सपना चौधरी और विवादों का साथ भी चलता रहता है. एक बार तंग आकर वह खुदखुशी की भी कोशिश कर चुकी है.

Sapna Choudhary Controversy: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सपना चौधरी अपने डांस (Dance) के साथ अक्सर अपने विवादों के चलते भी लाइमलाइट (Limelite) में बनी रहती हैं. कभी किसी गाने के विवाद में तो कभी जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने पर कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं. यहां हम आपको उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताएंगे.

साल 2017 में सपना चौधरी ने एक रागिनी गाया जिसके बोल थे 'बिगड़ग्या'. इस गाने को लेकर जमकर विवाद हुआ. दरअसल इसमें दलितों पर सवाल उठाए गए थे. इसके बाद हिसार के बहुजन आजाद मोर्चा ने सपना चौधरी पर एफआईआर दर्ज करवा दी. आरोप था कि सपना ने इसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उनके खिलाफ कमेंट किए, जिसके बाद उन्होंने जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश भी की थी.

हट जा ताऊ गाने पर विवाद

साल 2018 में हट जा ताऊ पाछे नै को लेकर विवाद हुआ था. फिल्म वीरे की वेडिंग में ये गाना सपना पर फिल्माया गया था. इसी के बाद हरियाणवी गायक विकास कुमार ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ सपना चौधरी को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया था. ये मामला कापीराइट से जुड़ा हुआ था.

कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विवाद

साल 2018 में ये बात फैल गई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं. इसके साथ वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने भी गई थीं, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. इसी के बाद बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सपना चौधरी को ठुमके वाली कह दिया था. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि कांग्रेस में जो ठुमके लगाने वाले हैं वो ही ठुमके लगाएंगे. उनके बयान के बाद काफी विवाद हुआ था.

पुलिस के साथ वायरल तस्वीरे

साल 2017 में सपना चौधरी की कुछ तस्वीरे पुलिस वालों के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गई थीं. इसके बाद ये बात फैल गई थी कि उन्हें पुलिस ने रेड के दौरान हिरासत में ले लिया है. हालांकी बाद में जांच में ये बात निकली कि वो तस्वीरें एक होटल की थीं, जहां वो शो करने के लिए गई थीं.

ऐश्वर्या, कटरीना से Sara Ali Khan तक, पहले इन अभिनेत्रियों को ऑफर हुई थी 'भूल भुलैया', देखें पूरी लिस्ट

विजय देवरकोंडा की Liger में काम करने से जहान्वी कपूर ने क्यों किया था इनकार? जानें क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget