एक्सप्लोरर

10 साल की उम्र में एक्टिंग में किया था डेब्यू, मोटापे को बनाया हथियार, दर्शकों को खूब भाया 'गुड्डी' का खास अंदाज

Guddi Maruti Birthday: 4 अप्रैल, 1961 को मुंबई में जन्मीं गुड्डी मारुति ने अपनी थुलथुल काया और अनोखे अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया. अभिनेत्री ने कभी अपने मोटापे को कमजोरी नहीं बनने दिया.

किसी भी फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ हीरो-हीरोइन को नहीं जाता, बल्कि विलेन और कॉमेडियन जैसे सपोर्टिंग सितारे भी फिल्म में जान फूंकते हैं. इन्ही में से एक नाम है गुड्डी मारुति. अपनी थुलथुली काया और गजब की कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दशकों तक दर्शकों को खूब हंसाया है. उन्होंने अपने मोटापे को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि इसे अपनी ताकत बनाकर पर्दे पर एक अलग पहचान बनाई. साइड रोल्स में भी इतनी छाप छोड़ी कि आज भी लोग उन्हें देखकर मुस्कुरा उठते हैं.

गुड्डी मारुति का असली नाम जानते हैं आप?
कम ही लोग जानते हैं कि गुड्डी मारुति का असली नाम ताहिरा परब है. उनके पिता मारुति राव परब खुद एक अभिनेता और डायरेक्टर थे. फिल्मी फैमिली में जन्मी गुड्डी को बचपन से ही सिनेमा की दुनिया से गहरा लगाव था. 10 साल की उम्र में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'जान हाजिर है' से अपनी एक्टिंग की शुरुआत कर दी. पिता के अचानक निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी छोटी गुड्डी के कंधों पर आ गई. इस मुश्किल वक्त में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक्टिंग को अपना सहारा बनाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maruti Guddi (@marutiguddi)

गुड्डी मारुति ने नहीं मानी हार
एक्टिंग की राह गुड्डी के लिए इतनी आसान नहीं थी. उस समय बॉलीवुड में हीरोइनों को फिट और अच्छी फिगर की जरूरत होती थी.ऐसे में अपना मोटापा गुड्डी के लिए रोल पाने में बड़ी बाधा बन गया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अपनी शारीरिक बनावट को कॉमेडी का हथियार बनाकर उन्होंने साइड रोल्स में काम करना शुरू किया. धीरे-धीरे उनकी हंसी-मजाक भरी अदाकारी लोगों को इतनी पसंद आने लगी कि उन्हें 'टुनटुन' के नाम से भी पुकारा जाने लगा.

मनमोहन देसाई ने दिया 'गुड्डी मारुति' नाम
मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई ने ही उन्हें 'गुड्डी मारुति' नाम दिया था, जिससे वो पूरे बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गईं. गुड्डी मारुति ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने 'दूल्हे राजा', 'बीवी नंबर 1', 'शोला और शबनम', 'चोर मचाए शोर' जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन किया. बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी. उनकी कॉमेडी टाइमिंग और नेचुरल अंदाज देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pashmina official (@pashminnafanpage)

गुड्डी मारुति ने टीवी शो में भी किया काम
साल 1995 में फिल्म 'सॉरी मेरी लॉरी' के बाद गुड्डी मारुति ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया. करीब 9 साल बाद 2015 में उन्होंने फिल्म 'हम सब उल्लू हैं' से वापसी की और फिर से दर्शकों को हंसाया. इसके बाद उन्होंने टीवी जगत में भी कदम रखा. उन्होंने 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'डोली अरमानों की' और 'ये उन दिनों की बात है' जैसे सीरियलों में काम किया. टीवी पर उन्होंने गंभीर भूमिकाएं भी निभाईं, लेकिन दर्शक उन्हें हंसते-मजाक करते ज्यादा देखना पसंद करते थे. टीवी में आने के बाद गुड्डी ने अपना वजन भी काफी कम किया. 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो गुड्डी मारुति की शादी बिजनेसमैन अशोक से हुई. दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget