गोविंदा को नहीं पसंद आया 'अंखियों से गोली मारे' का रीमिक्स वर्ज़न, कार्तिक की 'पति पत्नी और वो' में हुआ है इस्तेमाल
अपने मशहूर गाने अंखियों से गोली मारे पर गोविंदा ने दिया रिएक्शन. कहा एक्टर नहीं थे पेस और रिदम से वाकिफ.

बॉलीवुड फिल्म 'पति पत्नी और वो' का एक और नया गाना रिलीज़ हुआ है. इस गाने के बोल हैं 'अंखियो से गोली मारे'. आपको याद होगा कि ये गाना अभिनेता गोविंदा के कुछ आइकॉनिक गानों में से एक है. यह 90 के दशक के चंद सबसे मश्हूर गानों में से एक अंखियों से गोली मारे का रीमिक्स वर्जन है. फिल्म 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक, भूमि और अनन्या पांडे मुख्य रोल में हैं.
बता दें कि गोविंदा के गाने 'अखियों से गोली मारे' में रवीना टंडन की गोविंदा के साथ केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. यह गाना डांस नंबर्स में शामिल था. ऐसे में इस रीमिक्स वर्जन का गोविंदा वाले ओरिजनल गाने से तुलना होना स्वाभाविक है. जहां कई सारे लोगों ने कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के गाने बहुत कम पसंद किया है, तो कुछ फैन्स को ये पसंद भी आया है.
हालांकि फैंस के इस रिएक्शन के बीच गोविंदा गोविंदा ने भी अपना रिएक्शन दिया है, सभी यह जानना चाहते थे कि आखिर गोविंदा को खुद ये रिमिक्स वाला नया वर्जन कैसा लगा है. गोविंदा के एक करीबी ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए बताया है कि उन्हें 'अखियों से गोली मारे' का रीमिक्स वर्जन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है.
सूत्र के अनुसार, ''गोविंदा अखियों से गोली मारे रीमिक्स वर्जन को फ्री पब्लिसिटी नहीं देना चाहते हैं. लेकिन यह भी सच्चाई है कि उन्हें यह गाना पसंद नहीं आया है. उनके अनुसार कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे गाने के पेस से वाकिफ नहीं थे और उन्हें पता ही नहीं था कि गाने का रिदम क्या है.'' वहीं फिल्म 'पती पत्नी और वो' के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है.
Source: IOCL























