एक्सप्लोरर

कभी गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने दी थी 15 हिट फिल्में, आज नहीं करना चाहते साथ काम

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 90 के दशक में एक के बाद एक 15 हिट फिल्में दी थीं, लेकिन अभिनेता इस बात को लेकर इनसिक्योर हैं कि वह अब आगे कभी निर्देशक के साथ काम कर पायेंगे.

नई दिल्ली: गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 90 के दशक में एक के बाद एक 15 हिट फिल्में दी थीं, लेकिन अभिनेता इस बात को लेकर इनसिक्योर हैं कि वह अब आगे कभी निर्देशक के साथ काम कर पायेंगे. गोविंदा ने कहा कि उन्होंने एक फिल्म के सिलसिले में डेविड धवन से संपर्क किया था लेकिन उनके नकारात्मक जवाब से उन्हें काफी ‘‘दुख’’ पहुंचा. गोविंदा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब मैं कभी डेविड धवन के साथ काम कर पाऊंगा. कारण यह है कि उन्होंने एक फिल्म बनाई, जिसका नाम है ‘चश्मे बद्दूर’. मैंने उन्हें इसका विषय सुनाया था. (लेकिन) उन्होंने किसी और के साथ फिल्म बनानी शुरू कर दी. जब मुझे यह पता चला तो मैं हैरान हुआ. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘डेविड मैं वाकई चाहता हूं कि हम अपनी 18वीं या 19वीं फिल्म साथ करें’. लेकिन उन्होंने पलटकर कभी मुझे फोन नहीं किया.’’कभी गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने दी थी 15 हिट फिल्में, आज नहीं करना चाहते साथ काम गोविंदा ने कहा, ‘‘इसके बाद मेरे सेक्रेटरी ने उन्हें एक फिल्म की पेशकश की, जिसपर डेविड ने बड़ा रुखा जवाब देते हुए कहा, ‘गोविंदा से कहो कि उसने बहुत सवाल करना शुरू कर दिया है. फिल्म में चाहे उसे जो भूमिका दी जा रही हो, उसे बस वही करना चाहिए.’ इससे मैं बहुत आहत हुआ. यकीनन उनका बेटा भी उनसे सवाल करता होगा. शायद उन्होंने यह कभी नहीं उम्मीद की होगी कि एक दिन मैं इस मुकाम पर पहुंचूंगा या मैं आगे बढूंगा या फिर सांसद बनने के बाद मैं फिल्मों में वापसी करूंगा.’’कभी गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने दी थी 15 हिट फिल्में, आज नहीं करना चाहते साथ काम अभिनेता ने बताया कि उन्होंने धवन को यह सूचित करने के लिये फोन किया था कि अगर वे वर्ष 2010 तक साथ काम नहीं करते हैं तो वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे. गोविंदा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बड़े हल्के में लिया. वर्ष 2009 के आखिर में मैं और मेरी पत्नी किसी कार्यक्रम में थे तब मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि डेविड का फोन आ रहा है. मैंने अपनी पत्नी से यही कहा, ‘अब मैं डेविड के पास नहीं जाऊंगा.’ मैंने उनके साथ काफी सफलता देखी है और मेरा मानना है कि उन सफलताओं के लिये हमें हमेशा ईश्वर का आभारी होना चाहिए.’’ गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कभी भी धवन की सफलता के लिये श्रेय नहीं लिया बल्कि यही माना कि दोनों ने एक दूसरे के करियर में योगदान किया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह श्रेय लेने या अपमानित करने के बारे में नहीं है. यहां एक मौलिक प्रणाली है और किसी को भी इसका अनादर नहीं करना चाहिए. मैं इस फिल्म उद्योग में 23 नये निर्देशकों को लाया और वह भी उनमें से एक हैं. यह कोई गर्व का मुद्दा नहीं है. लेकिन मेरा मानना है कि यह वक्त है जो आपको सफल बनाता है और मैं इस तथ्य का बहुत सम्मान करता हूं.’’कभी गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने दी थी 15 हिट फिल्में, आज नहीं करना चाहते साथ काम गोविंदा ने कहा कि वह धवन के साथ तभी काम करेंगे जब वह उन्हें किसी फिल्म की पेशकश करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार सहित हर कोई यह चाहता है कि हम दोनों साथ आयें. उन्होंने कहा, ‘‘हमने साथ में जिस तरह की फिल्में की हैं, सभी ने उन्हें पसंद किया. मेरा परिवार मुझसे कहता है कि आप उनके साथ काम नहीं करके खुद को क्यों छिपा रहे हैं. लेकिन मेरा मानना है कि अब आगे बढ़ने का सही समय आ गया है.’’  गोविंदा की अगली फिल्म ‘फ्राईडे’ है. यह फिल्म तीन अक्तूबर को रिलीज होने वाली है. बता दें कि गोविंदा और डेविड की इस जोड़ी ने ‘शोला और शबनम’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘कूली नंबर 1’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. वर्ष 2007 में आयी ‘पार्टनर’ इस जोड़ी की आखिरी फिल्म थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-प्रहार का 1 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-प्रहार का 1 बजे का कलेक्शन
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार
'पापा के जाने के बाद दुनिया थम गई थी...', नाना पाटेकर के निधन के बाद बेटे मल्हार का छलका दर्द
नाना पाटेकर के निधन से टूटे बेटे मल्हार, पिता के आखिरी पलों को याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget