एक्सप्लोरर

वरुण से तुलना पर चौंके गोविंदा

मुंबई: अभिनेता-कॉमेडियन गोविंदा इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर लोग उनकी तुलना युवा अभिनेता वरुण धवन से क्यों कर रहे हैं. अपनी ज्यादातर भूमिकाओं में शरारती और मजाकिया नजर आने की वजह से वरुण को अक्सर युवा गोविंदा के तौर पर देखा जाता है. हालांकि, गोविंदा का मानना है कि वरुण से उनकी तुलना गलत है. गोविंदा ने गुरुवार को फिल्म 'आ गया हीरो' के कार्यक्रम में कहा, "रणवीर सिंह और वरुण धवन दोनों की सलमान खान की तरह बॉडी है. लेकिन लोग उन्हें मेरे जैसा कह रहे हैं. अगर वे खुद को सलमान कहते हैं तो उन्हें फिल्में नहीं मिलेंगी. खान की जगह लोग उन्हें स्वीकार नहीं कर पाएंगे. फिल्मी दुनिया इसी तरह चलती है." उन्होंने कहा, "वह (वरुण) मेरे जैसे कैसे हैं? गोविंदा बनने के लिए उन्हें मासूम, अनपढ़ और गांव का होने की आवश्यकता है. वरुण पहले ही निर्देशक के बेटे हैं. पिछले छह सालों में उन्होंने अपने पिता की दो फिल्मों से ज्यादा किसी में काम नहीं किया, जबकि मैं उनके पिता (डेविड धवन) के साथ 17 फिल्मों में काम कर चुका हूं." साल 1990 में गोविंदा, डेविड धवन के साथ बॉलीवुड की 'जोड़ी नंबर 1' दे चुके हैं. हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों के समीकरण बिगड़ गए हैं. इस बारे में गोविंदा ने कहा, "जब मैंने डेविड से कहा कि मुझे लेकर 18वीं फिल्म बनाएं तो उन्होंने मेरा विषय ले लिया और इसका शीर्षक 'चश्मे बद्दूर' रखा और इसमें उन्होंने ऋषि कपूर को कास्ट किया." उन्होंने कहा, "उसके बाद मैंने उनसे कहा कि मुझे अतिथि भूमिका में ही ले लें, तो उन्होंने इससे भी मना कर दिया. उसके बाद कई सालों से उनसे मेरी मुलाकात नहीं है. मैंने उनसे लगातार आग्रह करता रहा कि वह कम से कम मेरे साथ एक शॉट तो ले लें, ताकि उनके साथ यह मेरी 18वीं फिल्म बन सके. लेकिन मुझे नहीं पता उनके दिमाग में क्या चल रहा था." फिलहाल गोविंदा 'आ गया हीरो' को लेकर उत्साहित हैं. यह तीन मार्च को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर बरकत आई', मुनव्वर फारूकी बने पिता, पत्नी महजबी कोटवाला ने दिया बेटी को जन्म
'घर बरकत आई', मुनव्वर फारूकी बने पिता, पत्नी महजबी कोटवाला ने दिया बेटी को जन्म
Raja Shivaji BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी बवाल काट रही 'राजा शिवाजी', सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन 11 करोड़ के पार
दूसरे दिन भी बवाल काट रही 'राजा शिवाजी', सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन 11 करोड़ के पार
Satyajit Ray Birth Anniversary: सत्यजीत रे की वो 5 फिल्में, जिन्हें IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग, ओटीटी पर करें एंजॉय
सत्यजीत रे की वो 5 फिल्में, जिन्होंने बदल दिया भारतीय सिनेमा का चेहरा, IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग
रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया कुरैशी संग खुल्मखुल्ला इश्क लड़ा रहे विजय वर्मा! अब कॉफी डेट पर स्पॉट हुआ कपल, वीडियो वायरल
रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया कुरैशी संग कॉफी डेट पर निकले विजय वर्मा, पैपराजी को किया इग्नोर, देखें वीडियो

वीडियोज

Undekhi Season 4 Review: सितारों की फौज, फिर भी कहानी में 'अंधेरा'
Sansani: जबलपुर हादसा में क्या सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार? | Jabalpur Bargi Dam | MP News
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: बरगी डैम में बड़ा हादसा.. जिम्मेदार कौन? | MP News
Chitra Tripathi: TMC vs BJP, किसका होगा बंगाल? | Bengal Elections | EVM | Mamata
Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए से भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला, कैसे एक गलती ने उसे पहुंचाया सलाखों के पीछे?
तुर्किए से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला, कैसे एक गलती ने उसे पहुंचाया सलाखों के पीछे?
'अब सब कुछ महंगा हो जाएगा', गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
'अब सब कुछ महंगा हो जाएगा', गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
RR VS DC: पहली गेंद पर पहला छक्का, यशस्वी जायसवाल के आक्रमक तेवर से मिचेल स्टार्क की निकल गई हवा
RR VS DC: पहली गेंद पर पहला छक्का, यशस्वी जायसवाल के आक्रमक तेवर से मिचेल स्टार्क की निकल गई हवा
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल, अब केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा?
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल, अब केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा?
EK Din BO Day 1:'राजा शिवाजी' के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, चांसलर मर्ज से बहस के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला!
जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, मर्ज से बहस के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला!
Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें अपने नंबर
महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें अपने नंबर
क्या बिना अप्रेजल हुए ज्यादा आ गई अप्रैल की सैलरी, जानें मार्च के मुकाबले कैसे बढ़ गया पैसा?
क्या बिना अप्रेजल हुए ज्यादा आ गई अप्रैल की सैलरी, जानें मार्च के मुकाबले कैसे बढ़ गया पैसा?
Embed widget