एक्सप्लोरर

Good Bad Ugly BO Collection Day 7: सलमान खान की 'सिकंदर' से आगे निकली 'गुड बैड अग्ली', देखें हफ्ते भर का कलेक्शन

Good Bad Ugly Box Office Collection Day 7: 'गुड बैड अग्ली' पहले ही साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. रिलीज के एक हफ्ते बाद फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है.

Good Bad Ugly Box Office Collection Day 7: तमिल फिल्म 'गुड बैड अग्ली' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म को पर्दे पर आए अब एक हफ्ता हो गया है और शानदार कलेक्शन के साथ 'गुड बैड अग्ली' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. एक हफ्ते में अजित कुमार की फिल्म ने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'गुड बैड अग्ली' ने 29.25 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़, तीसरे दिन 19.75 करोड़ और चौथे दिन 22.3 करोड़ रुपए कमाए थे. पांचवें दिन 'गुड बैड अग्ली' का कलेक्शन 15 करोड़ और छठे दिन 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अब फिल्म के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ गए हैं. 

दिन इंडिया नेट कलेक्शन
दिन 1 ₹ 29.25 करोड़
दिन 2 ₹ 15 करोड़
दिन 3 ₹ 19.75 करोड़
दिन 4 ₹ 22.3 करोड़
दिन 5 ₹ 15 करोड़
दिन 6 ₹ 7 करोड़
दिन 7 ₹ 4.32 करोड़
कुल ₹ 112.62 करोड़

'गुड बैड अग्ली' ने सिकंदर को पछाड़ा
'गुड बैड अग्ली' ने सातवें दिन अब तक (रात 10:15 बजे तक) 4.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 112.62 करोड़ रुपए हो गया है.

दमदार कारोबार के साथ अब 'गुड बैड अग्ली' ने कुछ दिन पहले ही पर्दे पर आई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को मात दे दी है. सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 109.66 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसके अलावा 'गुड बैड अग्ली' ने 'हाउसफुल 3' (110.2 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी बीट कर दिया है.

'गुड बैड अग्ली' की स्टार कास्ट
अधिक रविचंद्रन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को माइथरी मूवीज के बैनर तले बनाया गया है. तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म में अजित कुमार, तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, राहुल देव, योगी बाबू, प्रिया प्रकाश वरियर, टीनू आनंद, जैकी श्रॉफ, सुनील वर्मा और सयाजी शिंदे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget