एक्सप्लोरर

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान की एक्स वाइफ का किया जिक्र, बताया Malaika संग कैसे है उनके रिश्ते

Georgia On Malaika: एक्टर अरबाज खान को डेट कर रही जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा का जिक्र करते हुए उनके सफर की तारीफ की है. जानें मलाइका के बारे में जॉर्जिया ने क्या कहा है.

Georgia Admires Arbaaz's Ex Wife Malaika: अभिनेता और निर्माता अरबाज खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं. मलाइका अरोड़ा से उनके तलाक को काफी समय गुजर चुका है, लेकिन दोनों से जुड़ी चर्चाएं समय-समय पर होती रहती हैं. अब एक्टर की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के जिक्र से अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका सुर्खियों में आ गई हैं.

जॉर्जिया ने बताया कैसे हैं मलाइका संग रिश्ते?
तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तो अपने बीच से नफरत की दीवार हटा दी है और एक दूसरे के बारे में पब्लिक प्लेस पर पॉजिटिव बातें करते नजर आते हैं. मगर मलाइका के रिश्ते एक्टर की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कैसे हैं, यह शायद कोई नहीं जानता होगा. अब हाल ही में खुद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका का जिक्र किया और बताया कि वह कई बार उनसे मिली हैं. 

उन्होंने कहा, 'मैं हकीकत में उन्हें पसंद करती हूं और मैं उनके सफर की बहुत सराहना करती हूं. उन्होंने भी मूल रूप से जीरो से हर चीज की शुरुआत की थी. वह एक मॉडल थीं तो धीरे-धीरे वह वहां पहुंच गईं जहां उन्हें पहुंचना था. मेरे लिए, वह निश्चित रूप से एक ऐसी शख्स हैं, जिसकी मैं प्रशंसा करती हूं'.

4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अरबाज जॉर्जिया
अरबाज और जॉर्जिया पॉपुलर कपल हैं. दोनों साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अक्सर अपने एज गैप की वजह से ट्रोल भी होते हैं. बता दें कि, दोनों के बीच 22 साल का फासला है, जिसे लेकर अरबाज खान ने एक बार कहा था, 'हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी इस अंतर को महसूस नहीं किया. मैं कभी-कभी उससे पूछता हूं, 'सच में ऐसा है?' 

अरबाज ने कहा था, 'जब आप किसी रिश्ते में आते हैं, तो आप बहुत आगे की नहीं सोचते हैं लेकिन आप जितने लंबे समय तक साथ रहेंगे, तो कुछ सवाल ऐसे सामने जरूर आएंगे, जिनका जवाब देना जरूरी है. मुझे लगता है कि हम अपने जीवन के उस चरण में हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं.' जानकारी के लिए बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में तलाक ले लिया था. दोनों का एक बेटा हैं, जिसका नाम अरहान है.

यह भी पढ़ें- Bhediya Day 2: वरुण और कृति की फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा, दूसरे दिन की कमाई में आया उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा
123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा
रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले Ranbir Kapoor को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, क्या दिल्ली इवेंट में शामिल होंगे एक्टर?
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले रणबीर कपूर को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, दिल्ली इवेंट में काला चश्मे पहने दिखेंगे 'राम'!
सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'
सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget