एक्सप्लोरर

गौरी लंकेश की हत्या पर रहमान ने कहा- यह मेरा भारत नहीं

रहमान ने गुरुवार को मुंबई में अपनी आगामी फिल्म 'वन हार्ट : द ए.आर.रहमान कंसर्ट फिल्म' के प्रीमियर के मौके पर यह बात कही.

मुंबई : देशप्रेम से भरपूर 'मां तुझे सलाम' और 'वंदेमातरम' जैसी संगीत रचनाएं करने वाले संगीतकार ए. आर. रहमान का कहना है कि यदि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर की हत्या जैसी घटनाएं होती रहेंगी तो यह उनका भारत नहीं है. रहमान ने गुरुवार को मुंबई में अपनी आगामी फिल्म 'वन हार्ट : द ए.आर.रहमान कंसर्ट फिल्म' के प्रीमियर के मौके पर यह बात कही. बेंगलुरू में गौरी लंकेश की हत्या के बारे में पूछने पर रहमान ने कहा, "मैं यह सुनकर बहुत दुखी हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि भारत में ऐसी बातें नहीं होंगी. अगर भारत में ऐसा होता है तो फिर यह मेरा भारत नहीं है. मैं चाहता हूं कि मेरा भारत प्रगतिशील और विनम्र बने." 'वन हार्ट..' रहमान के उत्तरी अमेरिकी के 14 शहरों में हुए कंसर्ट टूर पर आधारित फिल्म है. इसमें रहमान और उनके बैंड के सदस्यों के साक्षात्कार और उनके रिहर्सल आदि शामिल हैं. इसमें रहमान के निजी व्यक्तित्व की जानकारी भी मिलती है. रहमान ने कहा कि 'वन हार्ट..' भारत में कंसर्ट आधारित शायद पहली फिल्म है. हम दर्शकों को एक अलग तरह की फिल्म देना चाहते हैं क्योंकि लोगों ने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी से भरपूर फिल्में देखी हैं लेकिन बेहतर गुणवत्ता और साउंड की म्यूजिकल फिल्म नहीं देखी है. रहमान ने कहा, "लोगों को सभी गाने पसंद आ रहे हैं. इस फिल्म से हुई कमाई वन हार्ट फाउंडेशन को जाएगी." यह पूछने पर कि क्या उन पर किसी तरह की बायोपिक बनने की भी उम्मीद है, रहमान ने कहा, "मैं अभी युवा हूं. शायद मेरे जाने के बाद कोई मुझ पर भी फिल्म बनाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अब कहां हैं अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर?
दूसरी ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अब कहां हैं संजय कपूर?
54 साल पहले सिमी ग्रेवाल ने दिया था न्यूड सीन, तलाक के बाद रह गईं सिंगल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन से जुड़ा नाम
54 साल पहले न्यूड सीन दे चुकी हैं सिमी ग्रेवाल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन संग जुड़ा था नाम
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, 'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली', जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget