एक्सप्लोरर

Gadar 2: सनी देओल के आइकॉनिक हैंडपंप वाले सीन को ‘गदर 2’ में कैसे किया गया था शूट? 'तारा सिंह' के बेटे 'जीते' ने किया खुलासा

Gadar 2: ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. वहीं सनी देओल के बेटे का रोल प्ले करने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने आइकॉनिक हैंडपंप वाले सीन को लेकर डिटेल में बात की और बताया इसे कैसे शूट किया गया था.

Gadar 2: मोस्ट अवेटेड मसाला एक्शन फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. फिल्म में एक बाक फिर  सनी देओल और अमीषा पटेल तारा सिंह और सकीना के अपने आइकॉनिक किरदारों में धमाल मचा रहे हैं.  11 अगस्त, शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार ओपनिंग कलेक्शन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है. ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर सहित की अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

इन सबके बीच एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने ‘गदर 2’ के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि फिल्म में देओल का आइकॉनिक 'हैंडपंप' वाला सीन कैसे शूट किया गया था.

सनी देओल के हैंडपंप का आइकॉनिक सीन कैसे हुआ था शूट
‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना (सनी देयोल और अमीषा पटेल द्वारा निभाए गए आइकॉनिक किरदार) के बेटे का रोल यंग एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने प्ले किया है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म और इसके निर्माण, स्पेशली आइकॉनिक हैंडपंप सीन के बारे में डिटेल में बाती की. उन्होंने कहा, "उस सीन के लिए, वास्तव में शूट करना मुश्किल था क्योंकि सेट पर हर किसी के पास मोबाइल था. जब हम 2001 में गदर बना रहे थे, तो चीजें अलग थीं. अब, यहां तक ​​कि सेट पर आने वाले एक्स्ट्रा आर्टिस्ट के पास भी मोबाइल है. जब वे इसके बारे में सुनते हैं ‘गदर 2’ तो वे सेट पर कुछ शूट करना और उसे अपलोड करना चाहते हैं.''

हैंडपंप वाला सीन चुपके से किया गया था शूट
उत्कर्ष ने आगे कहा, "इसलिए हमने जानबूझकर सेट पर 'हैंडपंप' सीन पर चर्चा करने से परहेज किया. हमने इसे सीक्रेट रखा ताकि इसे लेकर एक्साइटमेंट और हाइप बना रहे. ये सीन सीक्रेटली शूट किया गया था. सेट पर कोई अन्य एक्टर नहीं था. हम सीन को जानते थे और सुबह-सुबह सनी देओल ने इस सीन की शूटिंग की थी. यहां तक ​​कि हम (उत्कर्ष और सिमरन) भी सेट पर नहीं थे."

उन्होंने आगे कहा, "जब वे एक दिन पहले लखनऊ में लोकेशन पर शूटिंग की योजना बना रहे थे, तो लोगों ने हैंडपंप देख लिया था और फौरन वहां एक बड़ी भीड़ जमा हो गई. फिर हमें लोकेशन बदलनी पड़ी, क्योंकि वहां शूटिंग करना पॉसिबल नहीं था."

गदर 2’ उत्कर्ष शर्मा ने सनी और अमीषा के बेटे का रोल निभाया है
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सनी देओल ने अपने फेमस कैरेक्टर तारा सिंह को रिपीट किया है  जबकि अमीषा पटेल ने उनकी पत्नी सकीना की भूमिका फिर से निभाई है. ‘गदर 2’ में उत्कर्ष शर्मा तारा और सकीना के बेटे चरणजीत सिंह की भूमिका में हैं, जबकि सिमरत कौर उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान के रूप में फिल्म में नजर आ रही हैं.

 

ये भी पढ़ें- सनी देओल की Gadar 2 को मिली 40 करोड़ की ओपनिंग! सलमान खान बोले- ढाई किलो का हाथ बराबर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के बाद अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने 'धमाल 4' की कर दी छुट्टी! 'अल्फा' से 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जानें 'धमाल 4' से 'वेलकम टू द जंगल' तक का हाल
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget