एक्सप्लोरर

Filmy Friday: आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' समेत चार फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर आज 'लवयात्री', 'अंधाधुन', 'लुप्त' और 'पीहू' रिलीज हो रही है. ये चारों ऐसी फिल्में है जिनकी कहानी एक दूसरे से बिल्कुल जुदा है.

नई दिल्ली: आज सिनेमनाघरों में बॉलीवुड की चार फिल्में रिलीज हो रही हैं. ये हैं 'लवयात्री', 'अंधाधुन', 'लुप्त' और 'पीहू'. सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'लवयात्री' की. ये फिल्म सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. दिलचस्प बात है कि फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिखाई देने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन की भी ये डेब्यू फिल्म है. काफी समय से सलमान खान समेत फिल्म की स्टार कास्ट इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि ये एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है. प्रमोशन के दौरान रिलीज किए फिल्म के ट्रेलर और गानों को तो फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि न्यू कमर्स की ये डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.

'अंधाधुन' आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की फिल्म 'अंधाधुन' काफी समय से अपनी कहानी को लेकर फैंस के बीच छाई हुई है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंधे पियानिस्ट का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. इसके साथ ही फिल्म को अमित त्रिवेदी, रफ्तार और गिरीष नकोड ने म्यूजिक दिया है. फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'लवयात्री' को काफी अच्छी टक्कर देती दिखाई देगी.

'लुप्त' फिल्म 'लुप्त' एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है जिसमें जावेद जाफरी ने लीड रोल निभाया है. फिल्म 'लुप्त' की कहानी हर्ष टंडन और उनके परिवार की है. हर्ष एक बड़ा बिज़नेसमैन है जो अपने कारोबार को अपने परिवार से भी ज़्यादा तवज्जो देता है. हर्ष को अचानक कुछ आत्मा या भूत दिखाई देने लगते हैं. डॉक्टर क्रोनिक इंसोम्निया का शक जताती है जिसमे वो किरदार नज़र आते हैं जो होते ही नहीं हैं. डॉक्टर इसके लिए ज़्यादा काम और थकान को ज़िम्मेदार मानती है और ऋषभ को काम से ब्रेक लेने की सलाह देती है. ऋषभ का परिवार पहले से ही छुट्टी पर कहीं बाहर जाना चाहता था लिहाजा ऋषभ अपने परिवार के साथ एक कार में निकल पड़ते हैं शिमला के लिए और फिर रात होते ही शुरू होता है डरावना खेल. फिल्म में ऋषभ टंडन बने हैं जावेद जाफरी.

'पीहू' पीहू, एक दो साल की बच्ची के एक कमरे में अकेले बंद हो जाने की कहानी है, जिसे विनोद कापड़ी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी की गई है. आज रिलीज हो रही सभी फिल्मों की कहानी एक दूसरे से बेहद जुदा है. कहानी ही नहीं फिल्म का जैनर भी अलग ही है. ऐसे में आज रिलीज हो रही फिल्म में दर्शकों के लिए काफी अलग-अलग ऑपशंस हैं. देखना ये दिलचस्प होगा की कौन सी फिल्म को मिलता है सबसे जबरदस्त रिस्पॉन्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget