एक्सप्लोरर

Friday Flashback: जब बिग बी ने सीन के बहाने की थी शत्रुघ्न सिन्हा की पिटाई, आज तक बंद है बातचीत

Bollywood Gossips: मायानगरी मुंबई अजब है. यहां कब दोस्ती हो जाए और कब दुश्मनी पता नहीं चलता. आज का किस्सा उन दो सितारों का, जिनका याराना दुनिया ने देखा, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते...

Amitabh Bachchan Shatrughan Sinha Relation: 'दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त फर्स्ट आ जाए तो ज्यादा दुख होता है...' यह डायलॉग भले ही थ्री इडियट्स फिल्म में पहली बार सुना गया, लेकिन बॉलीवुड के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा ने इस डायलॉग की तपिश बेहद करीब से महसूस की. दरअसल, फ्राइडे फ्लैशबैक का यह किस्सा शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती से जुड़ा है, जिसमें इस घटना ने ऐसी दरार डाल दी, जो आज तक नहीं भर पाई. आखिर क्या था वह किस्सा, जानते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...

जब टूट गई शॉटगन और बिग बी की दोस्ती

फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की दोस्ती और दुश्मनी के किस्से बेहद आम हैं. कई सितारों के बीच तगड़ी दोस्ती नजर आती है तो कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने काफी समय से एक-दूसरे से बात तक नहीं की. ऐसे ही सितारों में शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं. नसीब, शान और दोस्ताना आदि फिल्मों में दोनों की जोड़ी काफी हिट रही, लेकिन काला पत्थर की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे बिग बी और शॉटगन की दोस्ती टूट गई. इस किस्से का जिक्र शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी किया है. 

शत्रुघ्न ने आत्मकथा में बताया किस्सा

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी आत्मकथा में फिल्म 'काला पत्थर' का वह किस्सा भी साझा किया है, जिसके मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनकी पिटाई कर दी थी. शत्रुघ्न सिन्हा बताते हैं कि 70 के दशक में बॉलीवुड में उन्हें अमिताभ बच्चन से ज्यादा पसंद किया जाने लगा था. अमिताभ और मेरी ऑनस्क्रीन जोड़ी को सुपरहिट बताया जाता था, जिसका नतीजा कई हिट फिल्में रहीं, लेकिन उसके बाद वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि जो शोहरत उन्हें मिलनी चाहिए, वह मुझे मिल रही थी. 

काला पत्थर के सेट पर हुई थी ऐसी घटना

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में लिखा है कि 'काला पत्थर' की शूटिंग के दौरान एक सीन में अमिताभ ने मुझे बुरी तरह पीटा था. वह मुझे लगातार मार रहे थे और वहां मौजूद लोग कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे. उस दिन शशि कपूर ने मुझे किसी तरह बचाया था. 

शॉटगन ने भेदभाव तक झेला!

शत्रुघ्न सिन्हा का दावा है कि 'काला पत्थर'  के सेट पर उन्हें अमिताभ के बगल वाली कुर्सी कभी ऑफर नहीं की गई. इसके अलावा उनका छाता भी मेरे साथ साझा नहीं किया जाता था. हम दोनों एक ही होटल में थे. एक ही फिल्म की शूटिंग करते थे. इसके बावजूद अमिताभ अपनी कार में मुझे लेकर नहीं जाते थे. शत्रुघ्न का दावा है कि उस वक्त मेरी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ होती थी, जिससे अमिताभ परेशान हो गए थे. ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म का हिस्सा बनूं. इसके चलते मैंने कई फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया था. यहां तक कि साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था.

Shaakuntalam: सांमथा रुथ प्रभु स्टारर 'शाकुंतलम' की OTT रिलीज डेट आउट, जानिए- कब और और कहां देख सकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget