एक्सप्लोरर

FIRST LOOK: मेघना गुलज़ार की फिल्म में फील्ड मार्शल मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे विकी कौशल

विकी कौशल ने मेघना गुलज़ार की फिल्म 'राज़ी' में पाकिस्तानी सैनिक का किरदार निभाया था, जबकि फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विकी भारतीय सैनिक के किरदार में दिखाई दिए थे. उनके इन दोनों ही किरदारों को हर किसी ने पसंद किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल एक दफा फिर परदे पर सेना की वर्दी में नज़र आएंगे. विकी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदाक को सिनेमाई परदे पर निभाएंगे. फिल्म 'राज़ी' के बाद ये दूसरा मौका है जब निर्देशक मेघना गुलज़ार और विकी कौशल एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे. मेघना गुलज़ार ने आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है.

मेघना गुलज़ार और विकी कौशल ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए आज फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया. आज का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि आज फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि है. मेघन ने विकी का फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "सैनिकों का सैनिक. जेंटलमैन का जेंटलमैन. फील्ड मार्शल मानेकशॉ की पुण्यतिथी पर उनकी याद में. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं भारत के सबसे महान जंग के हीरो की कहानी बताने जा रही हूं. विकी कौशल इस ऐतिहासिक शख्स का किरदार निभा रहे हैं."

मेघना गुलज़ार ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा है कि ये फिल्म बायोपिक नहीं है. उन्होंने कहा कि ये बायोपिक नहीं है क्योंकि ये सैम मानेक शॉ की जिंदगी को सिर्फ कालक्रम के अनुसार रिकॉर्ड नहीं करता. उन्होंने कहा, "हमें एक इंट्रेस्टिंग कहानी गढ़ने की ज़रूरत है. इसमें हम उनकी ज़िंदगी के सबसे महत्वपूर्ण, प्रतिष्ठित और प्रासंगिक घटनाओं को लेंगे, सैनिक के नज़रिए को शामिल करेंगे. एक इंसान के तौर पर और एक फील्ड मार्शल के तौर पर."

इस फिल्म का लेखन 'राज़ी' की लेखक रहीं भवानी अय्यर और 'बधाई हो' का लेखन करने वाले शांतनू श्रीवास्तव ने किया है. फिल्म अगले साल रिलीज़ हो सकती है.

गौरतलब है कि फिल्म 'राज़ी' में विकी कौशल ने पाकिस्तानी सैनिक का किरदार निभाया था, जबकि फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में वो भारतीय सैनिक के तौर पर नज़र आए थे. दोनों ही फिल्मों में विकी ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता था. अब एक बार विकी एक फील्ड मार्शल के तौर पर दिखाई देने वाले हैं.

View this post on Instagram
 

_ Confirmed: ‬‏‪Big News!! Vicky Kaushal will star in Meghna Gulzar's next directorial based on the life of Field Marshal, Sam Manekshaw... Written by Bhavani Iyer (#Raazi) and Shantanu Srivastava (#BadhaaiHo), and produced by @RonnieScrewvala, the movie goes on floors in 2021! 🔥🔥😭 . . OMGG!! Vicky .. You are serious .. You are a wonderful and amazing and sincere representative of his work .. What do I see ?! I am very, very proud. I wish you success and success. You will destroy the numbers🔥🔥😭😭😭😭😭 ____ ‏مؤكد: "النظرة الأولى لڤيكي كوشال الذي سيكون بطل فيلم ميغنا غولزار القادم، سيدور أحداثه عن المشير سام مانيكشاو وسيكون من كتابة كاتب فيلم ‎#Raazi و ‎#BadhaaiHo، الفيلم سيبدأ تصويره في ٢٠٢١" . احد يفسر لي ايش اشوف 😭😭👏👏خلاص فيكي له مستقبل كبيرررر شوفوا اختياراته لأفلامه 😭 مبدع مبدع مبدع 👏فخوره فييه وبالشغل والجهد الي قاعد يسويه 😭😭😭😭😭 _ #vickykaushal #vickyfans# #bollywood#uri#HowsTheJosh#hit#vickykaushalfans#udhamsingh #nextbigstarinbollywood #MeginaGolzar #SamManikshaw

A post shared by FAN ACCOUNT (@vickykaushal.arabfc) on

कौन हैं मानिकशॉ? फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ भारतीय सेना के अध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ -COAS) थे. उनको 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेना की अगुवाई करने के लिए जाना जाता है. वो सैम बहादुर के नाम से भी मशहूर थे. इसके अलावा वो पहले भारतीय अधिकारी थे जिन्हें एक फील्ड मार्शल का पद मिला था. आजाद भारत के सबसे कामयाब कमांडरों में उनकी गिनती की जाती है. उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget