एक्सप्लोरर

Ishaan Khatter की फिल्म Pippa का First Look आया सामने, ब्रिगडियर बलराम सिंह मेहता के किरदार में आएंगे नजर

अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में ईशान ब्रिगडियर बलराम सिंह मेहता के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.

अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की फिल्म 'पिप्पा' (Pippa) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में ईशान ब्रिगडियर बलराम सिंह मेहता (Balram Singh Mehta) के किरदार में नजर आएंगे. इस पोस्टर की टैग लाइन है "1971: ए नेशन कम्स ऑफ एज".  इस फिल्म में 1971 के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएगा.  फिल्म की शूटिंग बुधवार से अमृतसर मेंं शुरु हो गई हैं. इस दौरान खुद ब्रिगेडियर मेहता भी मौजूद थे और उन्होंने पहला क्लैप देकर फिल्म का शुभारंभ किया. इस फिल्म को पोस्टर ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
 
ईशान खट्टर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'ये बहुत स्पेशल होने वाली है. हमारी पिप्पा की शूटिंग शुरू'. ये फिल्म 1971 की लड़ाई शुरू होने से पहले गरीब पुर में लड़ी गई 12 दिन के युद्ध पर आधारित हैं, जिसमें भारतीय सेना ने बंग्लादेश के मुक्ति वाहिनी के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ा था. इस युद्ध में PT76 टैंक भारत की मजबूती बनकर उभरे थे. इन टैंकों को ही पिप्पा कहा जाता है.
 
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने कहा कि, "मुझे खुशी है कि हमने पिप्पा की शूटिंग शुरू कर दी, और स्वयं ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता ने फिल्म का पहला क्लैप दिया. इस तरह एक सकारात्मक नोट पर शेड्यूल की शुरुआत करना, प्रोडक्शन के दौरान एक स्थिर गति को सुनिश्चित करता है. हम एक शानदार कलाकारों की टुकड़ी और फिल्म निर्देशक राजा कृष्ण मेनन जो युद्ध की फिल्मों में माहिर हैं, के साथ शूटिंग शुरू करने लिए उत्सुक हैं."
 
वहीं फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि "जब मैंने इसकी कहानी सुनी तो मुझे लगा कि ये हमें सबको बतानी चाहिए. मुझे खुशी है कि हम आरएसवीपी के साथ मिलकर इस कहानी को एक व्यापक कैनवास देने में सक्षम हैं, उम्मीद है कि हम अगले साल सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष बहुत ही खास सिनेमाई अनुभव लेकर आएंगे”
 
फिल्म डायरेक्टर कृष्णा मेनन ने कहा कि "मैं शानदार कास्ट और क्रू के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं. हमने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है. इस अविश्वनीय और बहादुरी की कहानी को सबके सामने लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
 
आपको बता दें कि ये फिल्म युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ' द बर्निंग चाफीस ' पर आधारित है, इस फिल्म में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा. ब्रिगेडियर मेहता ने 1971 में भारत- पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पूर्वी और से मोर्चा संभाला था. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और दुनिया के मानचित्र पर बंग्लादेश का जन्म हुआ.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget