एक्सप्लोरर

नाना पाटेकर पर गिरफ्तारी की तलवार, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की शिकायत पर FIR दर्ज

मुंबई में तनुश्री दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद अब नाना पाटेकर समेत अन्य 4 आरोपियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. तनुश्री ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

मुंबई: अभिनेता नाना पाटेकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. अभिनेत्री तनुश्री की शिकायत पर मुंबई की ओशिवरा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिन चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम शामिल है. इन चारों पर छेड़छाड़ की धारा 354 और महिला के सम्मान को चोट पहुंचाने के लिए धारा 509 के तहत FIR दर्ज हुई है. इससे पहले कल पुलिस ने तनुश्री का बयान पर दर्ज किया था. तनुश्री का आरोप है कि दस साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था.  #MeToo: आलोक नाथ के बाद अब रोहित रॉय पर भी लगा यौन उत्पीड़न का आरोप तनुश्री ने अपनी शिकायत में क्या बताया शनिवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में तनुश्री दत्ता ने दावा किया कि फिल्म के एक गाने के सीन की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ. जबकि उन्होंने साफ तौर पर बताया था कि वह किसी भी अश्लील, अशिष्ट या असहज सीन की शूटिंग नहीं करेंगी. राज्य महिला आयोग ने जारी किया नोटिस महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को पाटेकर, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग को नोटिस जारी किया था. आयोग ने मुंबई पुलिस को भी पत्र लिखकर दत्ता की शिकायत पर की गयी कार्रवाई को लेकर सूचना मांगी थी. #MeToo: जर्नलिस्ट के बाद सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए संगीन आरोप नाना ने सफाई में क्या कहा? नाना पाटेकर ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान दत्ता से अनुचित व्यवहार किया. उन्होंने अभिनेत्री के दावों को ‘‘झूठ’’ बताया है. 67 वर्षीय अभिनेता के वकील ने दत्ता को कानूनी नोटिस भी भेजा है. नाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो दस पहले सच था वही आज भी सच है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्यार कैलेंडर नहीं देखता...', सलमान खान की एक्स सोमी अली ने दी आमिर खान-गौरी स्प्रैट को शादी की बधाई
'प्यार कैलेंडर नहीं देखता...', सलमान खान की एक्स सोमी अली ने दी आमिर खान-गौरी स्प्रैट को शादी की बधाई
Saturday BO Collection Live Updates: 3 बजे तक 98 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Live Updates: 3 बजे तक 98 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
'पैचअप करो...' इस दिग्गज एक्ट्रेस ने दी थी आमिर को पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद सुलह करने की सलाह
'पैचअप करो...' इस एक्ट्रेस ने दी थी आमिर को पहली पत्नी रीना से तलाक के बाद सुलह की सलाह

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget