एक्सप्लोरर

63th FilmFare Awards: 'हिंदी मीडियम' और 'न्यूटन' का बोलबाला, यहां देखें पूरी लिस्ट

अवॉर्ड शो में साकेत चौधरी की फिल्म हिंदी मीडियम का जलवा देखने को मिला. हिंदी मीडियम को बेस्ट फिल्म सहित दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिले.

मुंबई: शनिवार को मुंबई में साल 2017 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को 63वां फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया. अवॉर्ड शो में साकेत चौधरी की फिल्म 'हिंदी मीडियम' का जलवा देखने को मिला. 'हिंदी मीडियम' को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया. यह फिल्म बड़े शहरों की अंग्रेजी मीडियम की स्कूलों में हिंदी भाषियों के साथ होने वाले भेदभाव पर आधारित है. साथ ही 'हिंदी मीडियम' में मुख्य भूमिका निभाने वाले इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. वहीं विद्या बालन को 'तुम्हारी सुलु' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. आलोचकों के बीच बेहद सराही गई अमित मसुरकर फिल्म 'न्यूटन' को क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म दिया गया. इसी तरह राकुमार राव को फिल्म 'ट्रैप्ड' में बेहतरीन एक्टिंग के लिए आलोचकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.

साल 2017 के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया. अश्विनी ने 'बरेली की बर्फी' का निर्देशन किया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और क्रिति सैनन मुख्य भूमिका में थे. फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए अमिताभ भट्टाचार्या को सर्वश्रेष्ठ गीतकार चुना गया है. 'जग्गा जासूस' का गाना "उल्लू का पट्ठा" के लिए अमिताभ भट्टाचार्या को यह अवार्ड दिया गया. वहीं मेघना मिश्रा और अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का पुरस्कार दिया गया. मेघना को फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का गाना "नचदी फिरा" और अरिजीत को फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना "रोके ना रुके नैना" के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार दिया गया. आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम करने के बाद कश्मीर में चरमपंथी समूह के निशाने पर रहीं अभिनेत्री जायरा वसीम को 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए आलोचकों द्वारा बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया.

यहां देंखें: एक नज़र सभी अवॉर्ड की सूची पर

1.बेस्ट फ़िल्म (पॉपुलर)- हिंदी मीडियम 2.क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म- न्यूटन 3.बेस्ट एक्टर(पॉपुलर)- इरफान खान(हिंदी मीडियम) 4.क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर- राजकुमार राव(ट्रैप्ड) 5.बेस्ट एक्टर(पॉपुलर)(फीमेल)- विद्या बालन(तुम्हारी सुलु) 6.क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर(फीमेल)- जायरा वसीम(सीक्रट सुपरस्टार) 7.बेस्ट डॉयरेक्टर(पॉपुलर)- अश्विनी अय्यर तिवारी(बरेली की बर्फी) 8.बेस्ट डेब्यु डॉयरेक्टर- कोंकणा सेन शर्मा(अ डेथ इन द गूंज) 9.बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल(फीमेल)- मेहर विज(सीक्रेट स्परस्टार) 10.बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल(मेल)- राजकुमार राव(बरेली की बर्फी) 11.बेस्ट म्युजिक(एल्बम)- प्रीतम(जग्गा जासूस) 12.बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या(जग्गा जासूस) 13.बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल)- मेघना मिश्रा(सीक्रेट सुपरस्टार) 14.बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल)- अरिजीत सिंह(बद्रीनाथ की दुल्हनिया) 15.लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- माला सिन्हा, बप्पी लाहिरी 16.बेस्ट स्टोरी- अमित वी मसुरकर(न्यूटन) 17.बेस्ट स्क्रीनप्ले- शुभाशीश भुटिआनी(मुक्ति भवन) 18.बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सीर्ष रे(अ डेथ इन द गूंज) 19.बेस्ट एडिटिंग- नितिन बैद(ट्रैप्ड) 20.बेस्ट शॉर्ट फिल्म(फिक्शन)- जूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget