एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘फाइटर’, चंद करोड़ कमाने में छूटे फिल्म के पसीने, 8वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती जा रही है. फिल्म की कमाई में 8वें दिन एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Fighter Box Office Collection Day 8: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. देशभक्ति की भावना से लबरेज इस फिल्म को इमोशनल कहानी के साथ होश उड़ा देने वाले एरियल एक्शन सीक्वेंस और ऋतिक-दीपिका की जबरदस्त केमिस्ट्री के चलते खूब तारीफ मिली. इसी के साथ ‘फाइटर’ ने शानदार कमाई की. हालांकि वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘फाइटर’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की?
सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शनल ‘फाइटर’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी बावजूद इसके इसने 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में तगड़ा जंप आया और इसने 39.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन ‘फाइटर’ ने 27.5 करोड़, चौथे दिन यानी रविवार को 29 करोड़ की कमाई की. वहीं सोमनार से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. पांचवें दिन यानी मंडे को ‘फाइटर’ 8 करोड की ही कमाई कर पाई थी और छठे दिन यानी मंगलवार को 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. बुधवार को ‘फाइटर’ ने 6.5 करोड़ की कमाई की वहीं अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी बुधवार को 5.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का सात दिनों का कुल कलेक्शन अब 146.25 करोड़ रुपये हो गया है.

फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ दुनियाभर में ऊंची उड़ान भर रही है. फिल्म को वर्ल्डवाइड अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ ये दमदार कलेक्शन भी कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘फाइटर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. एक्स हैंड पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘फाइटर’ ने 36.04 करोड़ से दुनियाभर में अपना खाता खोला था और 7 दिनों में इस फिल्म ने 252.52 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं 8वें दिन ‘फाइटर’ के 260 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.

फाइटर’ के लिए लागत निकाल पाना लग रहा मुश्किल
250 करोड़ के बजट में बनी ‘फाइटर’ साल की पहली बड़ी फिल्म है. हिट डायरेक्टर और बड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म से 300 से 400 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार देखते हुए इसका अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है. ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद की पिछली ब्लॉकबस्टर 'पठान' और  'वॉर' से कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म अपना बजट निकाल पाती है या नहीं.
‘फाइटर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: Jackie Shroff Birthday: पिता गुजराती, मां टर्किश.... तो आखिर किस धर्म को मानते हैं जैकी श्रॉफ? खुद किया रिवील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget