एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 15: दो हफ्ते में ही ‘फाइटर’ का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें- कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ का अब बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म के चंद करोड़ कमाने में पसीने छूट रहे हैं.

Fighter Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ देशभक्ति का जज्बा भर देने वाली फिल्म है. 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं कर पाई है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और अब इसकी बॉक्स ऑफिस पर सांस फूल रही है. ‘फाइटर’ की कमाई का ग्राफ हर दिन नीचे गिर रहा है और इसके लिए अब चंद करोड़ कमाने में भी पसीने छूट रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फाइटरने 15वें दिन कितनी कमाई की?
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की दमदार केमिस्ट्री से सजी ‘फाइटर’ का रिलीज से पहले काफी बज था लेकिन  बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ठीक ठाक कलेक्शन किया लेकिन इसके बाद ‘फाइटर’ की कमाई में गिरावट आती चली गई और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ के कलेक्शन कि बात करें तो इस फिल्म ने 22.5 करोड़ से खाता खोला था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 146 करोड़ कमाए थे. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई घटती चली गई. ‘फाइटर’ ने सेकंड मंडे 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया तो दूसरे मंगलवार को भी 3.25 करोड़ की ही कमाई की. दूसरे बुधवार ‘फाइटर’ ने 3 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 187.40 करोड़ रुपये हो गया है.

‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ की वर्ल्डवाइड कमाई में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘फाइटर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए हैं. इसके मुताबिक ‘फाइटर’ ने 14 दिनो में 323.68 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं 15वें दिन ‘फाइटर’ के 325 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

 

‘फाइटर’ स्टार कास्ट
‘फाइटर’ मोटे बजट में बनी फिल्म है. पठान फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ‘फाइटर’ का डायरेक्शन किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. वहीं अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख ने ‘फाइटर’ में सपोर्टिंग रोल प्ले किया है.

यह भी पढ़ें: Valentine Week Special: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं चॉकलेट की दीवानी

   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget