एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 1 :'पठान' के मुकाबले पहले दिन आधी कमाई भी नहीं कर पाई 'फाइटर', वॉर का भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, जानें- फर्स्ट डे कलेक्शन

Fighter Box Office Collection:ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि पहले दिन ये फिल्म 'पठान' और 'वॉर' की आधी कमाई भी नही कर पाई है.

Fighter Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित बड़े बजट की एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के साथ पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन शेयर की है. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी आज, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ‘फाइटर’ में ऋतिक-दीपिका सहित पूरी स्टार कास्ट की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है. इसी के साथ चलिए जानते हैं ‘फाइटर’ कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

फाइटर’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताई जा रही है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब जब ये सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. इन सबके बीच ‘फाइटर’ की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ रिलीज के पहले दिन 25 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है.

पहले दिन ‘पठान और वॉर की आधी कमाई भी नहीं कर पाई फाइटर
 इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के मुताबिक, ‘फाइटर’ के पहले दिन 25 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है. ऐसे मे ये फिल्म  निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ‘वॉर’ और ‘पठान’ की आधी कमाई भी नहीं कर पाई है. इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक

  • 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने 57 करोड़ से ओपनिंग की थी जिसमें हिंदी वर्जन में फिल्म ने अकेले 55 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • 2019 में आई ऋतिक रोशन की 'वॉर' की पहले दिन की कमाई 53 करोड़ रुपये रही थी.
  • 'फाइटर' पहले दिन 25 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

एडवांस बुकिंग में भी पीछे रह गई फाइटर
बता दें कि 25 जनवरी 2024 यानी आज रिलीज हुई ‘फाइटर’ एडवांस बुकिंग के मामले में भी पठान से पीछे रह गई है. 'पठान' पिछले साल इसी दिन (25 जनवरी 2023) रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों के शुरुआती दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो

  • 'पठान' ने पहले दिन के लिए हुई एडवांस बुकिंग में 32.01 करोड़ की कमाई कर ली थी
  • वहीं ‘फाइटर’ अपने शुरुआती दिन के लिए एडवांस बुकिंग से महज 8 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है.

साल 2024 की सबसे बडी ओपनर बनने से भी चूकी ‘फाइटर’
‘फाइटर’ कमाई के मामले में तो ‘पठान’ और ‘वॉर’ से पीछे रह ही गई है वहीं ये फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनने से भी चूक गई है. बता दें कि साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड फिलहाल महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ के नाम है. गुंटूर कारम 12 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी और इस फिलम ने अपने ओपनिंग डे पर 41.3 करोड़ का कलेक्शन किया था.
 ‘फाइटर’ स्टार कास्ट
‘फाइटर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं सपोर्टिंग कास्ट में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय सहित कईं नाम शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: पत्नी अंकिता लोखंडे की वजह से विक्की जैन को हुआ फायदा, बिग बॉस 17 से सिर्फ फेम ही नहीं कमा लिए ढेर सारे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget