एक्सप्लोरर

फरदीन खान को क्यों लेना पड़ा था फिल्मों से 14 साल का वनवास? 'हीरामंडी' एक्टर ने अब किया खुलासा

Fardeen Khan: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने 14 साल के बाद हीरामंडी से कमबैक किया है. वहीं अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्मों से इतना लंबा ब्रेक लिया था?

Fardeen Khan On Comeback: फरदीन खान ने काफी टाइम बाद संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज ‘हीरामंडी’ से कमबैक किया था. इस सीरीज में फरदीन की शानदार परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्टर ने पहली बार पीरियड ड्रामा में काम किया है और उनके 'वली मोहम्मद' के किरदार को फैंस से काफी सराहना मिल रही है.

फरदीन को आखिरी बार 2010 की फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में देखा गया था. वहीं हाल ही में एक बातचीत में, फरदीन ने खुलासा किया कि आखिर उन्हें फिल्मों से इतना लंबा ब्रेक क्यों लेना पड़ा था?

फरदीन खान ने फिल्मों से लंबा ब्रेक क्यों लिया था?
हाल ही में पीटीआई के साथ बातचीत में, फरदीन खान उन वजहों का खुलासा किया जिनके चलते वे फिल्मों से दूर हो गए थे. फरदीन ने इस दौरान कहा, “अपने पिता को खोने के बाद मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था. उस समय मुझे हेल्थ को लेकर थोड़ा डर था. मुझे बस कुछ समय की छुट्टी लेने की जरूरत थी, लेकिन यकीन मानिए, इतनी लंबी छुट्टी की प्लानिंग नहीं थी.”

बच्चों के साथ बिताना चाहते थे टाइम
फरदीन खान ने फिल्मों से काफी टाइम तक दूर रहने की एक और वजह बताई. एक्टर ने कहा, “इसके अलावा, हम बच्चे पैदा करना भी चाह रहे थे. जब 2013 में मेरी बेटी का जन्म हुआ, तो मेरा दिल मेल्ट हो गया और मैंने कहा कि मैं उसके साथ कुछ समय बिताना चाहूंगा और एक पिता होने का पूरा आनंद लेना चाहूंगा. फिर मेरे बेटे का जन्म हुआ.”

भंसाली ने फरदीन को कर दिया था रिजेक्ट
पिंकविला पर अपने हीरामंडी के को-स्टार्स के साथ एक बातचीत में, फरदीन खान ने ये भी खुलासा किया कि था 2000 के दशक की बात है, जब उन्हें पहली बार संजय लीला भंसाली से मिलने और काम के लिए उनसे कॉन्टेक्ट करने का मौका मिला था. अभिनेता ने बताया उस समय, फिल्म मेकर ने उन्हें बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि फरदीन की आंखों में आग की एक निश्चित भावना की कमी है, जो किसी भी मजबूत कैरेक्टर को निभाने के लिए जरूरी है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

हीरामंडी में अपने रोल को लेकर क्या बोले फरदीन?
हीरामंडी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, फरदीन खान चौदह साल बाद फिल्मों में कमबैक को लेकर इमोशनल भी हो गए थे. इस दौरान एक्टर ने कहा था, “ये मेरे लिए, कुछ ऐसा है जो मैंने कभी नहीं किया. मुझे लगा कि जिस उम्र में मैं हूं, उस उम्र में स्क्रीन पर वापस आने के लिए यह मेरे लिए बिल्कुल सही भूमिका थी. उनके साथ काम करना कठिन है. एक ही समय में जब आप यह सब एक साथ देखते हैं, तो यह सब समझ में आता है. मैं अब इमोशनल हो रहा हूं.”

.यह भी पढ़ें: Maidaan Vs BMCM BO Collection Day 21: ‘मैदान’ ने 21वें दिन भरी ऊंची उड़ान, कर डाला करोडो़ं में कलेक्शन, बड़े मियां छोटे मियां’ की हालत खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
Lenin Box Office Day 4: 'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget